Firozabad News: लव मैरिज के बाद पत्नी को दी खाैफनाक मौत, सीए पति ने रची थी हत्याकांड की पटकथा, बेड में फंसी गोली ने खाेली कहानी
Firozabad Crime News In Hindi मंगलवार रात 22 वर्षीय ममता की घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पति उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया थ कि वह रात एक बजे रामलीला देखकर घर आया तो दरवाजे खुले पड़े थे। उसकी पत्नी ममता सिंह अचेत पड़ी थी। उसके सीने में घाव हो रहा था। वह पड़ोसियों की मदद से उसे हाईवे किनारे स्थित निजी अस्पताल में ले गया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। टूंडला थाना क्षेत्र के गोल्डन सिटी कालोनी में विवाहिता की हत्या उसके सीए पति ने ही गोली मार कर की थी। पुलिस ने बेड में फंसी गोली बरामद कर लिया है। मामले में अभी किसी ने थाने में शिकायती पत्र नहीं दिया है। आरोपित पति पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उसकी शादी पांच साल पहले एटा निवासी शालू से हुई थी। उससे दो साल का बेटा भी है। दो साल पहले उसने हिम्मतपुर में ही रहने वाली ममता से प्रेम विवाह किया था। उसके साथ वह गोल्ड सिटी में मकान बनवाकर रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ममता की मौत गोली लगने से बताई गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीए पर शिकंजा कसा तो उसने सच्चाई उगल दी।
ये भी पढ़ेंः Bulandshahr News: डेंगू से सेनेट्री व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत, बुखार के इन लक्षणों को जानकार रखे सेहत का ख्याल
बताया कि उसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की हत्या की थी। मंगलवार देर शाम सात बजे पत्नी की हत्या के बाद वह टूंडला में एक बर्थडे कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहां से वह रामलीला देखने चला गया था। रावण वध होने के बाद ही रात 12 बजे घर लौटा था। घर में चोरी की भी झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने पलंग में फंसी गोली बरामद की है। हाथरस निवासी डाक्टर को फंसाने के लिए उसने रुपये ट्रांसफर किए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।