Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से शव लेकर प्रतापगढ़ जा रही एंबुलेंस पीछे से DCM में घुसी, एक ही परिवार के सात लोग घायल

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:48 PM (IST)

    फिरोजाबाद में आगरा एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और डीसीएम की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के सदस्य घायल हो गए। वे दिल्ली से शव लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    दिल्ली से शव लेकर प्रतापगढ़ जा रही एंबुलेंस डीसीएम में घुसी, सात घायल।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से शव लेकर प्रतापगढ़ जा रही एंबुलेंस चालक को झपकी लगने से आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी।

    घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। उन्हें यूपीड़ा की एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी एंबुलेंस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

    प्रतापगढ़ जिले में थाना मानिकपुर के गांव रामदयाल का पुरवा निवासी कंचन पटेल अपने 80 वर्षीय पिता कालूराम का शव एंबुलेंस से लेकर घर जा रही थीं। उनके साथ अन्य स्वजन भी थे। एंबुलेंस में कुल 12 लोग थे।

    एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 60.650 पर एंबुलेंस आगे जा रही डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- पुल पर रेलिंग न होने से बड़ा हादसा, साइकिल पर दवा लेने जा रहे भाई-बहन के नीचे गिरने से मौत

    घायलों में कंचन पटेल, देवेंद्र पटेल, शोभनाथ पटेल, विनय, कौशल्या, सुनीता पटेल सहित एक अन्य शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने उन्हें दूसरी गाड़ी और शव को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ के लिए रवाना करा दिया।

    इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। डीसीएम चालक अजय कुमार निवासी बरसात गोरोडा जिला करनाल, हरियाणा भैंस लेकर प्रयागराज जा रहा था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।