फतेहप़ुर में नंदनकानन का इंजन फेल, हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग ढाई घंटे रहा बाधित, गरीब रथ, महानंदा सहित 10 ट्रेनें फंसी
फतेहपुर के कंसपुर गुगौली के पास नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग ढाई घंटे बाधित रहा। कानपुर ...और पढ़ें

ढाई घंटे तक ट्रेनें प्रभावित।
HighLights
नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन कंसपुर गुगौली के पास फेल हुआ
हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग ढाई घंटे तक बाधित रहा
गरीब रथ, महानंदा सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पुरी से आनंद विहार जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस (12815) का इंजन कल्यानपुर थाने के कंसपुर गुगौली के समीप तकनीकी खामी आने से सुबह 10 बजे फेल हो गया। इससे हावड़ा-दिल्ली मार्ग की अप लाइन ढाई घंटे बाधित रही। कानपुर से इंजन आने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद ट्रेन आगे लिए रवाना हो सकी। इस बीच हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। मेनलाइन में खड़ी ट्रेन से उतरकर यात्री और पीईटी परीक्षार्थी इधर-उधर घूमते नजर आए।
पुरी से आनंदविहार जा रही नंदनकानन ट्रेन फतेहपुर स्टेशन से शुक्रवार सुबह पौने दस बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 10 बजे कंसपुर गुगौली के समीप ट्रेन पहुंचते ही इंजन खराब होने से ट्रेन के पहिए थम गए। बिंदकी आरपीएफ इंस्पेक्टर सत्यदेव यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को सूचना दी।
इस बीच अप सीमांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ, मुरी, महानंदा समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं और इन्हें पीछे स्टेशन के पास पर रोक दिया गया। आरपीएफ कंपनी कमांडर राजिंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर से मंगाकर नंदनकानन का इंजन बदला गया। इसके बाद करीब ढाई घंटे में ट्रेन कानपुर के लिए रवाना की गई।
ये ट्रेने हुईं प्रभावित
भागलपुर-आनंद विहार, जम्मू मेल, कालका, चौरी-चौरा, महाबोधि, जोधपुर-हावड़, सीमांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ, मुरी, महानंदा एक्प्रसे आधे घंटे से लेकर ढाई घंटे तक अप लाइन पर खड़ी रहीं।
इधर, ओंडाग्राम में 22 से ब्लाक, निरस्त रहेगी सियालदह व ग्वालियर एक्सप्रेस
आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड में मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक के कारण कानपुर सेंट्रल व गोविंदपुरी होकर निकलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को और ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को व ट्रेन नंबर 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
वहीं कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 12381 हावड़ा-शकूरबस्ती पूर्वा एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सैंथिया-रामपुरहाट-भागलपुर-किउल जंक्शन-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते निकलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12382 पूर्वा एक्सप्रेस इसी रास्ते से 22 दिसंबर को आएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12260 सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस 22 दिसंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-किउल-रामपुरहाट-सैंथिया के परिवर्तित रास्ते से संचालित होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।