दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे थे पटाखे, शार्ट सर्किट से आग लगने से विस्फोट, बुजुर्ग महिला की मौत
फतेहपुर के धाता कस्बे में एक मकान में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया जिसमें 60 वर्षीय महरुन निशा की मौके पर ही मौत हो गई। एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में काफी समय से पटाखा बनाने का काम चल रहा था।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। तहसील खागा क्षेत्र के धाता कस्बे के ठाकुर दरियाव सिंह नगर में शनिवार की रात्रि एक मकान के अंदर पटाखा बनाते समय विस्फोट गया। दुर्घटना में महरुन निशा (60) पत्नी स्व. अहमद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, रिश्तेदारी में आई एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे स्वजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ खागा बृजमोहन राय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई है। जिससे घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हुआ है और महिला की मौत हो गयी है। पटाखा विस्फोट के प्रमाण नहीं मिले हैं।
बताया जा रहा है कि धाता नगर पंचायत में पुरानी बाजार में मस्जिद के पास मकान में काफी समय में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण हादसा बता रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।