Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में महिला का शव खोलेगा मौत का राज, यूपी में एक साल बाद निकाला कब्र से, ये है वजह

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:39 PM (IST)

    फतेहपुर के लाडलेपुर गांव में एक महिला की मौत के एक साल बाद कब्र से शव निकाला गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस में सुनवाई न होने पर परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मृतका की मां के अनुसार ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और बाद में उसकी हत्या कर दी।

    Hero Image
    शव को कब्र से निकालते मजदूर और तैनात पुलिसकर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर के लाडलेपुर गांव में महिला की मौत का मामला सुर्खियों में है। उसकी मौत के एक साल बाद शव को कब्र से निकाला गया। उसकी हत्या की गई या आत्महत्या की, इसका राज शव से खुलेगा। थाने के चक्कर लगाने के बाद थककर परिवार वालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तब जाकर न्याय की आस जगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हथगाम क्षेत्र के लाडलेपुर गांव में एक सितंबर 2024 को ससुराल में महिला की मौत के बाद उसका शव कब्र में दफन करा दिया गया। दिवंगत के मायके कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली अंतर्गत राजे सैफखां गड़रियापुर निवासी मां बड़कुन पत्नी शग्गा, बेटी की ससुराल गईं। जहां पर उन्हें बेटी की मौत पर शंका हुई। दिवंगत की मां ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन बाद हथगाम थाने में ससुरालीजन के विरुद्ध बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी।

    सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। बताया कि उन्होंने तीन जुलाई 2021 को बेटी शकीला की शादी लाडलेपुर गांव के रहने वाले मो. वसीम पुत्र ईदीशाह के साथ की थी। दान दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। पति, जेठ, जेठानी आदि मिलकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगते थे। एक सितंबर 2024 को ससुरालीजन ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और उन्हें डरा धमका कर पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।

    न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सीओ थरियाव वीर सिंह, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश, एसओ दुर्गेश प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में एक साल पुराने शव को कब्र से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।