Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद: फतेहपुर जाने से रोकने के लिए कांग्रेसी हाउस अरेस्ट

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 11:35 AM (IST)

    फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने सतर्कता बरती। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के घर पर छापा मारा लेकिन वे वहां नहीं मिले। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष द्विवेदी ने आरोप लगाया कि प्रशासन कांग्रेस के कार्यक्रम को विफल करने के लिए छापेमारी कर रहा है।

    Hero Image
    घर पर हाउस अरेस्ट कांग्रेस के पूर्व विधायक भूधर मिश्रा। स्वयं

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर के आबुनगर मकबरे में तोड़फोड़ की घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों से मिलने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग के लिए बुधवार को फतेहपुर जाने के लिए निकलने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा और संजीव दरियावादी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दौरा राजबहादुर सिंह ने फतेहपुर की घटना को लेकर पीड़ितों और अफसरों से कार्रवाई के लिए मिलने के लिए शहर के कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल बनाया था।

    इसमें पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, सोहिल अख्तर अंसारी, संजीव दरियावादी, कोर्डिनेटर आलोक मिश्रा समेत 10 कांग्रेसी थे। पुलिस ने भूधर नारायण मिश्र और संजीव दरियावादी को हाउस अरेस्ट कर लिया है। फतेहपुर जाने वाले अन्य कांग्रेसियों के घर भी पुलिस पहुंच गई है।

    बताते चलें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया था। प्रतिनिधि मंडल को बुधवार को जिले जाकर प्रकरण में जांच पड़ताल और स्थानीय लोगों से वार्ता करने के लिए पहुंचने का निर्देश दिया था।

    जिला प्रशासन को भनक लगते ही पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के घर गंगा नगर कालोनी में छापा मारा गया। उनके स्वजन ने जिलाध्यक्ष के घर पर न होने की बात कह कर पुलिस पार्टी को बैरंग लौटा दिया।

    वहीं अहमदगंज वार्ड के सभासद और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के घर पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के कार्यक्रम को फेल करने के लिए जिला प्रशासन छापेमारी कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'सख्त कदम उठाए सरकार', फतेहपुर की घटना पर आ गया मायावती का रिएक्शन

    कांग्रेस के नेता भूधर मिश्रा और कनिष्क पाण्डेय को कानपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। भाजपा की सरकार उत्पीड़न करने में जुटी है तो जिला प्रशासन अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए धर पकड़ कर रही है।