विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, रुपये लेकर जुआरियों को छोड़ने पर 2 SI समेत 11 सिपाही निलंबित

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:17 PM (IST)

फतेहपुर में लापरवाही, जुआरियों को रुपये लेकर छोड़ने और कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में दो एसआइ समेत 11 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फतेहपुर में दो एसआइ समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।

  2. लापरवाही, जुआरियों को छोड़ने और नशे में ड्यूटी का आरोप।

  3. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच के बाद की सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाने वालों और दायित्व निर्वहन में लापरवाह दो एसआइ (उप निरीक्षक), एक मुख्य आरक्षी और सात आरक्षियों तथा एक अनुचर को एसपी ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। निलंबित उप निरीक्षक हरिहरगंज चौकी का इंचार्ज है तो दूसरा सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात है।

वहीं गाजीपुर थाने के छह सिपाहियों पर जुआ की फड़ पकड़े जाने और रुपया लेकर जुआरियों को छोड़ देने का आरोप जांच में सही पाए जाने पर व पुलिस लाइन में तैनात अनुचर के नशे में ड्यूटी करने के मामले पर कार्रवाई के दायरे में लिया गया। एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है।

कार्रवाई के दायरे में आने वाले सदर कोतवाली के हरिहरगंज चौकी इंचार्ज योगेश प्रताप सिंह पर विवेचनाओं में रुचि न लेना और उन्हें लंबित रखने व सुल्तानपुर घोष थाने के उप निरीक्षक पवन कुमार पर दायित्व निर्वहन में शिथिलता का मामला पकड़ा गया है। नवरात्र के दौरान आइजी प्रयागराज मंडल के द्वारा स्थानीय भ्रमण किया गया था जिसमें जाम आदि की समस्या पकड़ी थी।

इसी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अजय सिंह द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाई गई है। धाता थाने के आरक्षी नित्यानंद यादव भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबन की सजा पाए हैं। वहीं पुलिस लाइन में तैनात अनुचर जितेन्द्र पाल को नशे की हालत में ड्यूटी करने के आरोप में निलंबित किया गया है। सबसे बड़ी कार्रवाई गाजीपुर थाने की है जिसमें छह सिपाहियों को एक साथ निलंबित कर दिया गया है।

दीपावली पर एक गांव में जुए की फड़ सजी होने पर सिपाहियों ने धरपकड़ की। लेन देन कर सभी जुआरियों को छोड़ दिया। सिपाहियों पर आरोप लगा कि छापेमारी की अनुमति अधिकारियों से नहीं ली गई और न छोड़ने की जानकारी भी नहीं दी गई।

मामला एसपी की चौखट पर पहुंचा तो एसपी ने जांच कराई जिसमें लगे आरोप सही पाए गए। थाने में तैनात सिपाही महेश साहनी, अजय यादव, अनुज कुमार सिंह, स्वतंत्र चौधरी, अनिल यादव, दीपक यादव को एसपी ने जांच के उपरांत निलंबित कर दिया।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहाकि विभाग की मंशा के अनुरूप काम न करने वाले कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। अनुशासन और दायित्व निर्वहन में खोट पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध में फतेहपुर में महिला की हत्या, जंगल में निर्वस्त्र मिला शव; एनकाउंटर के बाद आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में धुंध में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।