विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में धुंध में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:53 PM (IST)

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नउवाबाग बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे ...और पढ़ें

हादसे के बाद वाहनों को निकालते पुलिसकर्मी। जागरण

हादसे के बाद वाहनों को निकालते पुलिसकर्मी। जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा।

  2. हादसा नउवाबाग बाईपास के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

  3. तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर - प्रयागराज हाईवे पर सोमवार की भोर नउवाबाग बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों पीछे से रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।

शहर के राधानगर स्थित विष्णुपुरी कालोनी निवासी 18 वर्षीय अनुज पाल, चित्रांश नगर निवासी 20 वर्षीय स्पर्श गौतम और तांबेश्वर नगर निवासी 19 वर्षीय विशेष पटेल सोमवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों के साथ खेलने के लिए जा रहे थे। भोर पहर हाईवे पर धुंध छाई हुई थी।

इसी दौरान प्रयागराज की ओर से कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए तीनों युवकों को रौंद दिया। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसा करने वाले ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। उधर, तीन युवकों की एक साथ मौत से परिवारों में मातम पसरा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।