अवैध संबंध में फतेहपुर में महिला की हत्या, जंगल में निर्वस्त्र मिला शव; एनकाउंटर के बाद आरोपित गिरफ्तार
फतेहपुर में अवैध संबंध के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई, जिसका निर्वस्त्र शव जंगल में मिला। ...और पढ़ें
-1794903675588_m.webp)
औंग थाने के आशापुर गांव के जंगल में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु़ मांगलिक। जागरण
HighLights
अवैध संबंध के विवाद में महिला की हत्या।
आशापुर जंगल में निर्वस्त्र शव बरामद हुआ।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर में अवैध संबंध के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का निर्वस्त्र शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को घेर लिया। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दवा लेने अस्पताल गई 40 वर्षीय महिला का चौथे दिन निर्वस्त्र शव आशापुर के जंगल में झाडियों के पास पड़ा मिला। हालात देखकर पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म बाद उसी की साड़ी से गला घोंट कर हत्या की गई है..। ग्रामीणों की मानें तो सिर में चोट के निशान भी थे।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई थी। दिवंगत के भाई ने संदेह जताकर परसू के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ, सर्विलांस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला एक वर्ष से मायके में भाइयों के साथ रह रही थी। जिसका मोबाइल बरामद कर पुलिस सीडीआर की जांच कर रही है।
महिला एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर एक युवक के साथ बैठी दिखी है। दिवंगत की दो शादियां हुई थी, पहले पति से दो बच्चे पुत्र व पुत्री हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है, पुत्र ससुराल में ताऊ-ताई के साथ रहता है।
मंगलवार भोर में आशापुर गांव के समीप झाड़ियों में महिला की हत्या कर भागे हत्यारोपित को पुलिस ने मुठभेड़ बाद औंग रेलवे स्टेशन खदरा रोड से धर दबोचा। जिसके दाहिने पैर में गोली लगने पर इसे सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। पकड़ा गया हत्यारोपित परसू निवासी औसेरीखेड़ा, औंग है। पकड़ा गया आरोपित महिला को बाइक में बिठाकर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
हत्यारोपित से मुठभेड़ बाद पुलिस ने इसके पास से 700 रुपये, 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। एएसपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए प्रथम दृष्टया अवैध संबंध के चलते हत्या करने की बात सामने आई है लेकिन हत्यारोपित का इलाज कराने के बाद उससे हत्या की वजह के बारे में पूछताछ की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।