Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील बन सलीम ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, किया प्रेम विवाह; डेढ़ साल बाद पता चला लव जिहाद की हुई शिकार

    Updated: Fri, 23 May 2025 08:17 PM (IST)

    फर्रूखाबाद में एक युवती लव जिहाद का शिकार हुई। जेल में भाई-बहन से मिलने के दौरान उसे सलीम उर्फ सुनील नामक युवक से प्यार हुआ जिसने हिन्दू बताकर उससे शादी की। 18 महीने बाद ससुराल जाने पर पता चला कि वह मुस्लिम है। ससुराल वालों ने बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, कमालगंज (फर्रूखाबाद )। जेल में बंद भाई-बहन से मिलाई करने के दौरान युवती एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई। युवक ने अपना धर्म छुपाकर युवती से उसके घर पर आकर प्रेम विवाह कर लिया तथा विदा कराकर किराए के मकान में रहने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ वर्ष बाद युवती ने ससुराल चलने की जिद की, तो पता चला कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई। कस्बा निवासी युवती ने जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अगौनापुर निवासी सलीम उर्फ सुनील, मोबिन, इरफान, नजमा बेगम व सद्दीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

    बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके भाई बहन एक मामले में एटा जेल में बंद है। उनसे मुलाकात करने के लिए वह अक्सर जाया करती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हो गई जो कि अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने के लिए आया करता था।

    उसने बातों बातों में अपना नाम सुनील कुमार बताया और कहा कि वह यहीं का रहने वाला है। उसने कहा कि आप मुलाकात करने आती हैं तो आप मुझे बता दिया करो तो वह पहले से ही नंबर लगवा देगा। धीरे-धीरे उसके विश्वास में आकर प्रेम हो गया।

    इसी बीच भाई-बहन जेल से छूट गए। युवक उनके घर पर मिलने के लिए आया तो मां ने उसके धर्म के बारे में जानकारी की। उसने बताया कि वह हिंदू धर्म से है। जिस पर मां ने घर देखने को कहा तो उसने अपने दोस्त के घर ले जाकर मिलाया।

    बाद में बताया कि उसके घर वाले प्रेम विवाह से नाराज हैं और शादी करने को तैयार नहीं है। आपके ही घर पर शादी कर लेंगे। उसने उनके घर पर ही शादी कर ली। शादी के बाद अलीगंज में करीब 18 माह तक किराए के मकान पर रही। एक दिन अपने पति से कहा कि उसे अपने घर ले चलो।

    पहले तो मना करता रहा, लेकिन उसकी जिद पर अपने घर ले गया। तब पता चला कि पति मुस्लिम धर्म से है। जिस पर उसने पति से कहा कि यह अच्छा नहीं किया। इस पर यह लोग उनके ऊपर दवाब बनाने लगे। उनके स्वजन उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर करने लगे।

    विरोध किया तो मारपीट की और भूखा भी रखा। वह घर से चुपचाप सुबह करीब चार बजे निकल आई और अपनी मायके आ गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।