विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में बरेली हाईवे पर लोडर व टैंकर की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत, लहसुन व्यापारी समेत 4 घायल

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:08 PM (GMT+05:30)

फर्रुखाबाद में बरेली हाईवे पर एक लोडर और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें लोडर में सवार मां-बेटी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरेली हाईवे पर लोडर-टैंकर की भीषण टक्कर हुई

  2. हादसे में लोडर सवार मां-बेटी की घटनास्थल पर मौत

  3. लहसुन व्यापारी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए

संवाद सूत्र, राजेपुर (फर्रुखाबाद)। इटावा बरेली हाईवे पर शनिवार शाम करीब पांच बजे ओवरटेक करने के दौरान लहसुन से भरा लोडर सामने से आ रहे टैंकर में टकरा गया। टक्कर के बाद लोडर पीछे हटा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दंपती चपेट में आ गए।

घटना में लोडर सवार महिला, उसकी पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लहसुन व्यापारी, चालक और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को जनपद मैनपुरी थाना घिरोर के गांव तेहरी निवासी राजीव कुमार जनपद लखीमपुर खीरी से लहसुन लेकर लोडर से गांव जा रहे थे। इसी लोडर में जनपद शाहजहांपुर के थाना व कस्बा कांठ से थाना कादरीगेट के गांव अमेठी कोहना निवासी पिंकू, उसकी 30 वर्षीय पत्नी पूजा और डेढ़ वर्षीय पुत्री सवार हुई।

जब लोडर शाम पांच बजे राजेपुर थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव जैनापुर के पास पहुंचा तो वह वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टैंकर में जा घुसा। टक्कर के बाद लोडर झटका से पीछे था, तो वह हरदोई से गांव लौट रहे राजेपुर के कमालुद्दीनपुर निवासी वेदप्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वह व उनकी पत्नी किरन बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया। वहां पर पूजा व उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में वेदप्रकाश, उनकी पत्नी किरन, लहसुन व्यापारी राजीव, लोडर चालक और मृतका के पति पिंकू को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।

पिंकू ने बताया कि वह ससुराल कांठ से लौट रहे थे। राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि लोडर चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी वह सामने से आ रहे टैंकर में घुस गया। लोडर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले आयुष इंटर्न को तोहफा, भत्ता हुआ दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार

यह भी पढ़ें- कानपुर में धनकुट्टी की गलियों में एक रात में बसा दिया मिनी बंगाल, चाय के स्टाल पर आगजनी की तैयारी, फिर आवाज आई...