विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक? गठबंधन की बैठक से कांग्रेसियों ने किया किनारा; वरिष्ठ SP नेता भी नहीं हुए शामिल

Published: Wed, 13 Mar 2024 09:20 AM (GMT+05:30)

लोकसभा चुनाव में गठबंधन से सपा प्रत्याशी के पक्ष में रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय में संयुक्त कार्यकर्ता ...और पढ़ें

कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक? गठबंधन की बैठक से कांग्रेसियों ने किया किनारा
कांग्रेस-सपा में सब कुछ ठीक? गठबंधन की बैठक से कांग्रेसियों ने किया किनारा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में गठबंधन से सपा प्रत्याशी के पक्ष में रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय में संयुक्त कार्यकर्ता बैठक बुलाई गई। बैठक से कांग्रेसियों ने पूरी तरह किनारा कर लिया।

वरिष्ठ सपा नेताओं के न आने की भी खासी चर्चा रही।  सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य का जसमई दरवाजा - ढिलावल मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में केंद्रीय चुनाव कार्यालय है। दोपहर को गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कांग्रेस का कोई पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता नहीं पहुंचा।

पूर्व सांसद व सपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, अन्य पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों के अलावा नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा व उनकी कमेटी के पदाधिकारी भी नहीं दिखे। सपा के मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह, अखिल भारतीय शाक्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र शाक्य, भीमआर्मी, सीपीआइ, सीपीआइएम आदि पार्टियों के पदाधिकारी व सपा के प्रदेश सचिव डा. जितेंद्र सिंह यादव, विजय यादव, हरीश यादव, सर्वेश अंबेडकर आदि मौजूद रहे।

नगर कमेटी के महासचिव रजत क्रांतिकारी ने बताया कि उन लोगों को बैठक की सूचना नहीं दी गई थी। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पूर्व सांसद मुन्नू बाबू अपने गांव में हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी बाहर होने की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग में 71 चिकित्सा अधि‍कार‍ियों का ट्रांसफर, इसमें 48 प्रमोट हुए अफसरों को दी तैनाती