मकान मालिक की घिनौनी करतूत, महिला का नहाते बनाया वीडियो, वायरल करने को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
किराएदार महिला के साथ मकान मालिक ने घिनौनी करतूत की। उसने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने को लेकर ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में मकान मालिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि वह एक मकान में किराए पर रह रही थी। मकान मालिक ने नहाते समय उनका वीडियो बना लिया और फोटो खींचे। वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। बाद में विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने एएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें- कानपुर में दर्दनाक घटना; पति दरवाजा पीटता रहा पत्नी ने आंखों के सामने फंदा लगा दे दी जान
शहर कोतवाली के मुहल्ला पलरिया निवासी दीपक श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। दीपक के मकान में गत वर्ष एक महिला किराए पर कमरा लेकर रहती थी। महिला का आरोप है कि नहाते समय दीपक ने उसका वीडियो बनाया व फोटो खींच लिया। इसके बाद उसने वीडियो व फोटो प्रचलित करने की धमकी दी और दुष्कर्म करता रहा। एक रात वह उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो दीपक ने उसके साथ मारपीट की और 26 दिसंबर 2024 को घर से निकाल दिया।
पीड़िता को जानमाल का खतरा बना हुआ है। मुकदमे की विवेचना दारोगा विजय कुमार को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
युवती ले गई किशोरी को, बरामद, युवक भागा
पांच दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को युवती अपने साथ बहला फुसलाकर ले गई। बेटी के घर न लौटने पर मां ने खोजबीन की थी। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने मां के प्रार्थना पत्र पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कस्बा निवासी महिला ने सुभाष नगर निवासी बंटू अग्रवाल एवं आंबेडकर नगर निवासी काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री एक अगस्त को लापता हो गई थी। पता चला कि उनकी पुत्री को उसकी ही सहेली काजल बहला फुसला कर कहीं ले गई। पुलिस ने सुभाष नगर स्थित शिव मंदिर से किशोरी को बरामद कर लिया। इस दौरान यहां रहने वाला युवक मौके से भाग गया। मंदिर में किशोरी के बंद होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।