विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, जेवर व नकदी लूटने के बाद बेरहमी से मार डाला

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:55 PM (GMT+05:30)

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला राममूर्ति देवी की खेत पर लूट के बाद हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

राममूर्ति देवी की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। जागरण

राममूर्ति देवी की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. खेत पर लकड़ी लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या।

  2. जेवर और नकदी लूटने के बाद गला घोंटा गया।

  3. पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड जांच में।

संवाद सूत्र, नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। लकड़ी लेने खेत पर गई वरिष्ठ नागरिक महिला की जेवर व नकदी लूटने के बाद हत्या कर दी गई। महिला के गले में अंगौछा कसा था और ठोड़ी पर गंभीर चोट व नाक के पास खरोंच के निशान थे।

गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव भंगौरा निवासी दिवंगत रामविलास बाथम की 75 वर्षीय पत्नी राममूर्ति देवी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टकोरा लेकर लकड़ी लेने अपने खेत पर गईं थीं। करीब दो बजे राममूर्ति का पुत्र नन्हें अपने भतीजे ऋषभ के साथ ट्रैक्टर से घूरा भरकर खेत पर पहुंचे तो उन्होंने राममूर्ति का शव पड़ा देखा। शव देखकर वह बिलखने लगा।

राममूर्ति के ठोड़ी पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई थी। नाक के पास खरोंच के निशान व गले में अंगौछा कसा था। राममूर्ति के कुंडल व नाक में पहने सोने का फूल गायब थे, मौके पर टकोरा पड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार, कस्बा प्रभारी गीतम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। डाग स्क्वाड ने भी छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नन्हें ने बताया कि मां राममूर्ति अपने पास हमेशा चार हजार रुपये रखती थीं। उन्होंने जेवर, नकदी लूटने के बाद मां की हत्या करने का आरोप लगाया।

स्वजन ने बताया कि राममूर्ति के पांच पुत्रों में रामशरण, आशाराम, मुकेश, मानसिंह और नन्हें हैं। सभी पुत्र खेती कर भरण पोषण करते हैं। नवाबगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गला कसकर राममूर्ति की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

एसओजी व सर्विलांस टीम भी लगाई गई

राममूर्ति की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम ने कई लोगों से पूछताछ की। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मीटर से उठी चिंगारी ने मचाई तबाही, 8 स्कूटर-3 बाइक जलकर राख, 7-8 धमाकों से दहली 6 मंजिला इमारत

यह भी पढ़ें- Kanpur Market Rate: कानपुर में गेहूं, चना और अरहर के थोक भाव जारी, चांदी 1.75 लाख रुपये किलो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।