Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया के बौद्ध भिक्षुओं का दल पहुंचा सकिंसा, बोले- शांतिपूर्ण वातावरण देख हुई खुशी लेकिन सरकार दे ध्यान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Agnihotri
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के सकिंसा में इंडोनेशिया के 34 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं के दल ने धार्मिक स्थलो‍ं की पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका दल 21 अक्टूबर को भारत आया था और वह अभी तक कई स्थानों का भ्रमण कर चुुकें है।

    Hero Image
    फर्रुखाबाद के सकिंसा पहुंचा इंडोनेशिया के बोद्ध भिक्षुओं का दल।

    फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। इंडोनेशिया से आए बौद्ध भिक्षुओं व उपासकों का 34 सदस्यीय दल सोमवार देर रात संकिसा पहुंचा। दल के सदस्यों ने मंगलवार सुबह धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना की। दल के सदस्यों ने बताया कि यहां का शांतिपूर्ण वातावरण देखकर काफी प्रसन्नता हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 अक्टूबर को भारत आया दल

    दल की प्रमुख लीसा ने अपने दुभाषिया दिलीप के माध्यम से बताया कि 34 सदस्यीय दल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 21 अक्टूबर को भारत आया था। सभी लोग पहली बार भारत आए हैं। सारनाथ, कुशीनगर, बोधगया, वैशाली, लुंबिनी, कपिलवस्तु आदि स्थानों पर दर्शन पूजन करके देर रात यहां पहुंचे। मंगलवार सुबह दल के सभी सदस्यों ने धार्मिक स्थल पर पहुंच पूजा अर्चना की।

    स्थिति देखकर हुआ दुख

    लीसा ने बताया कि संकिसा के अलावा हर बौद्ध स्थल पर व्यवस्थाएं अच्छी मिलीं, लेकिन संकिसा की स्थिति देखकर दुख हुआ। यहां पुरातत्व विभाग ने कोई विकास नहीं किया। शांति तो बहुत है, लेकिन धार्मिक स्थल एक दम खंडहर में बदल गया है। सीढ़िया जर्जर हो चुकी है, जबकि अन्य स्थलों पर बहुत अच्छा कार्य किया गया है।

    भारत सरकार को देना चाहिए ध्यान

    भारत सरकार को संकिसा पर भी ध्यान देना चाहिए। सभी लोग मंगलवार को आगरा होकर दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। लीसा ने बताया कि सभी लोग यहां आकर बहुत रोमांचित महसूस कर रहे है। संकिसा में शांतिपूर्ण वातावरण पाकर खुशी हुई।