Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ayodhya News: क्रिकेटर विजय दहिया व रवि विश्नोई ने किया रामलला का दर्शन, देखा मंदिर निर्माण

    By Praveen TiwariEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 01:04 AM (IST)

    देश के नामचीन क्रिकेटर्स व लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कोच विजय दहिया व रवि विश्नोई ने रामलला का दर्शन पूूजन किया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर भी देखा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    निर्माणाधीन राममंदिर को देखने पहुंचे प्रख्यात क्रिकेटर्स रवि विश्नाेई (बाएं से चौथे) व विजय दहिया (दाएं से तीसरे)

    अयोध्या, जागरण टीम: बुधवार को देश के नामचीन क्रिकेटर्स व लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कोच विजय दहिया व रवि विश्नोई ने रामलला का दर्शन पूूजन किया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर भी देखा। सभी मंदिर निर्माण देख अभिभूत दिखे। 

    परिसर में पहुंच कर यहां की दीवार में सज्जित गढ़ी शिलाओं को ये निहारते रहे। गर्भगृह गए, जहां लगे ध्वज को नमन किया। सिंहद्वार पर जय श्रीराम की लगी पट्टिका के सामने ही चित्र खिचवाए। ये सभी सुबह दस बजे अयोध्या पहुंचे थे। 

    हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। वहां इन नामचीन खिलाड़ियाें से मिलने को श्रद्धालु आतुर दिखे। रामजन्मभूमि थाने की पुलिस ने अपनी सुरक्षा में इन सभी को दर्शन पूजन कराया। विजय दहिया व रवि के अलावा कुल चार सदस्य रहे।