विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बंद कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो...

Published: Tue, 20 Aug 2024 11:50 AM (IST)

इटावा जिले के पुरबिया टोला मुहल्ले में एक मकान के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। घर के दूसरे हिस्से ...और पढ़ें

पुरविया टोला के मकान की छत पर जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण
पुरविया टोला के मकान की छत पर जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. दुर्गंध फैलने पर बंद कमरे से निकाला महिला का शव
  2. तीसरी मंजिल पर अकेली रहती थी, पति से हो चुका था तलाक
  3. पुरबिया टोला मुहल्ले का मामला, कई दिन से बाहर नहीं निकली थी

जागरण संवाददाता, इटावा। पुरबिया टोला मुहल्ले में रहने वाली तलाकशुदा महिला का शव सोमवार को बंद कमरे से बरामद किया गया। शव की हालत से साफ जाहिर था उसकी कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी और शव सड़ने से उसकी दुर्गंध फैलने लगी थी। वह कई दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली थी।

आसपास के लोगों को दुर्गंध महसूस हुई तब शव के बारे में जानकारी हुई। घर के दूसरे हिस्से में रह रहे दूसरे परिवार ने कमरे से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। माना जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले महिला की मौत हुई है।

तलाकशुदा 52 वर्षीय अनीता का शव तीसरी मंजिल के एक बंद कमरे में बरामद हुआ है। नीचे परिवार के लोगों को दुर्गंध लगने के बाद घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने निकाला शव

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ और पुलिस बल ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

स्वजन के मुताबिक अनीता का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह ससुराल के ही मकान की तीसरी मंजिल पर रह रही थी। उसका तलाकशुदा पति संजय और अन्य ससुराल वाले अलग-अलग रह रहे थे। अनीता किसी से कोई मतलब नहीं रखती थी, जिस कारण उसकी मौत की जानकारी लोगों को देर से लगी। संजय रीवा मध्य प्रदेश में रह रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर आई है। प्रथम दृष्ट्या महिला अकेली रहती थी। बीमार होने के चलते मौत होना लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बस में किशोरी से ड्राइवर-कंडक्टर समेत पांच ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, सुरक्षा गार्ड की सक्रियता से खुला मामला

इसे भी पढ़ें: महिला की मौत के मामले में पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस, पुल‍िस कर रही जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।