Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP IAS Transfer: इटावा के डीएम अवनीश राय का तबादला, किसे मिली जिले की जिम्मेदारी?

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 10:33 PM (IST)

    UP IAS Transfer इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय का तबादला बदायूं कर दिया गया है जबकि कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा का नया डीएम बनाया गया है। अवनीश राय लगभग तीन साल तक इटावा में रहे। उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था अच्छी रही और विकास कार्यों में तेजी आई। अटल कॉरिडोर के निर्माण में उनकी विशेष भूमिका रही।

    Hero Image
    कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पुलिस के साथ हमेशा खड़े नजर आए अवनीश राय

    जागरण संवाददाता, इटावा। शासन ने जिलाधिकारी अवनीश राय का तबादला जिलाधिकारी बदायूं के पद पर मंगलवार की देर रात कर दिया। यहां पर कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को भेजा गया है। जिलाधिकारी अवनीश राय लगभग तीन वर्ष तक जिले में रहें। 9 जून 2022 को उन्हाेंने जनपद के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज गति से कार्यो को निपटाना व समय पर कार्यालय पहुंचना उनकी आदत में शुमार था। उनके समय में कानून व्यवस्था की स्थिति भी अच्छी रही। संवेदनशील मामलों में वह हमेशा सड़क पर पुलिस के साथ खड़े नजर आए। उनके समय में कलेक्ट्रेट सहित विकास भवन का स्वरूप बदला और कार्यालयों की स्थिति में काफी सुधार हुआ। यही कारण रहा कि कलेक्ट्रेट को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र भी मिला।

    अटल कॉरिडोर निर्माण में रही विशेष भूमिका

    अटल कॉरिडोर के निर्माण में भी उनकी विशेष भूमिका रही। डीएम चौराहे से एसएसपी चौराहा जाने वाली सड़क का उन्होंने सुंदरीकरण कराया। जनता के कार्यो के निस्तारण में व्यक्तिगत रूचि ली।

    जनपद में लोकसभा चुनाव व मैनपुरी लोकसभा के वर्ष 2022 के उपचुनाव को भी उन्होंने अच्छे ढंग से संपंन कराया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी और कानून व्यवस्था के हर मुद्दे पर वह उनके साथ खड़े नजर आए। पिछले दस सालों में जनपद में जिलाधिकारी के रूप में उनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा।

    इसे भी पढ़ें: UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का किया तबादला, अयोध्या सहित 6 जिलों के डीएम बदले गए