राहुल गांधी के बाद रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरा, बोले- विपक्ष के हर नेता का फोन टेप हो रहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब सपा के प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर विपक्ष के नेताओं के ...और पढ़ें

प्रो. रामगोपाल यादव। जागरण
HighLights
रामगोपाल यादव ने सरकार पर विपक्ष के फोन टेप करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार हर विपक्षी नेता का फोन टेप कर रही है।
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन को 'जीरो प्लस जीरो इक्वल टू जीरो' बताया।
जागरण संवाददाता, इटावा। कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाजपा सरकार पर फोन टेप के आरोपों लगाने के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने भी फोन टेप के मामाले में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विपक्ष के हर नेता का फोन टेप किया जा रहा है।
शुक्रवार शाम इटावा के केदारेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान फोन टेपिंग को लेकर सरकार पर तंज कसा और पत्रकारों से भी चुटकी लेते हुए कहा कि आप लोग भी बड़े पत्रकार बन जाएंगे तो आपके भी फोन टेप किए जाएंगे।
वहीं विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में एआईएमएआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्ददीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण के बीच हुए गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जीरो ही मिलेगा। जीरो प्लस जीरो इक्वल टू जीरो होगा।
केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करने के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे, इसलिए यहां दर्शन करने आते हैं। उनकी कृपा रही तो विपक्षियों की सारी तिकड़में खत्म हो जाएंगी। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और सपा जिला कार्यसमिति सदस्य गोपाल यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 16 नवंबर को कानपुर आएंगे रेलमंत्री, कानपुर मेल को दिखाएंगे हरी झंडी
यह भी पढ़ें- भालुओं की थाली में शहद, शेर-बाघ को नौ किलो मीट; सर्दियों में कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों का बदला खानपान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।