विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 नवंबर को कानपुर आएंगे रेलमंत्री, कानपुर मेल को दिखाएंगे हरी झंडी

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:03 PM (IST)

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवंबर को कानपुर आएंगे और कानपुर से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित कानपुर मेल को हरी ...और पढ़ें

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव। इंटरनेट मीडिया

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवंबर को कानपुर आएंगे।

  2. कानपुर मेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

  3. यह ट्रेन कानपुर से आनंद विहार के बीच चलेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवंबर को कानपुर आएंगे। इस दौरान वह कानपुर से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित कानपुर मेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि कानपुर मेल के शुभारंभ के अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। रेलमंत्री 16 नवंबर की शाम को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कानपुर से आनंद विहार के बीच इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। खासकर कानपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक रात में यहां से श्रमशक्ति दिल्ली के लिए जाती है।

कानपुर मेल के चलने से यात्रियों को बेहतर के साथ ही एक और विकल्प मिल सकेगा। ये ट्रेन रात में रवाना होकर सुबह आनंदविहार पहुंचेगी। खासकर उन यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी, जिन्हें मौजूदा ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए जूझना पड़ता है।

कानपुर से ये ट्रेन रात आठ बजकर 40 मिनट पर निकलेगी और सुबह 4:50 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वहीं आनंदविहार से ये ट्रेन रात 11.25 बजे निकलेगी। इस ट्रेन का ठहराव फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद होगा। एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी की सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।