Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केशव मौर्य का तंज- 'अखिलेश को भाजपा का फोबिया हुआ...', कहा- 2047 तक मुलायम सल्तनत का कोई CM नहीं बनेगा

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के नाम का फोबिया हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार भी अब बनने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का अब कोई भी वारिस उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा। कहा कि अब जिलों में पुलिस की कमान पुलिस अधीक्षक के पास रहती है।

    By gaurav dudeja Edited By: Sakshi Gupta Updated: Sat, 15 Feb 2025 06:01 PM (IST)
    Hero Image
    मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का कोई वारिस यूपी का सीएम नहीं बन सकेगा। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, इटावा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उनके गृह जनपद में तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के नाम का फोबिया हुआ है। वह 2027 में सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे 2047 तक सत्ता में नहीं आ पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहेगा। शनिवार को डिप्टी सीएम पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की भतीजी की शादी समारोह में भाग लेने के बाद सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का अब कोई भी वारिस उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा। सपा की सरकार में गुंडे थानों का संचालन करते थे, पूरा प्रदेश सैफई से चलता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में थानेदार ही थानों का संचालन करते हैं। जिलों में पुलिस की कमान पुलिस अधीक्षक के पास रहती है।

    सपा को सत्ता की मलाई नहीं मिलने वाली- केशव प्रसाद

    कहा कि सपा के लोग सत्ता की मलाई खा चुके हैं। अब उन्हें सत्ता की मलाई मिलने वाली नहीं है। सपा की सरकार भी अब बनने वाली नहीं है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीख देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करने की बजाय सरकार की उपलब्धियों को उल्लंघन करें। उन्हें दृष्टिदोष हो गया है, इसके लिए अच्छे डाक्टर को दिखाना चाहिए।

    महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष हमेशा कल्पना करते थे कि महाकुंभ में कोई अनहोनी अवश्य होनी चाहिए। अच्छा यह होता है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद होने के नाते कुंभ में आए हुए लोगों का स्वागत करते जबकि वह खुद वीआइपी कल्चर का प्रयोग करके डुबकी लगाकर आए हैं। वह ऐसा जहरीला बयान देते हैं जिससे माहौल खराब हो जाए।

    डिप्टी सीएम ने कहा कि महाकुंभ के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ी है ऐसा अर्थशास्त्रियों का कहना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा जो ऐसे वीडियो चलाएगा वह खुद भुगतेगा। सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बनाए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि शिवपाल यादव अभी इंतजार करें, अगर 2047 के बाद उनकी सरकार आए तो जरूर लिस्ट बना लें।

    इसे भी पढ़ें- 'आपदा थी AAP, दिल्ली की जनता ने सुना दी कर्मों की सजा', मेरठ में ये क्‍या-क्‍या बोल गए केशव प्रसाद मौर्य