'आपदा थी AAP, दिल्ली की जनता ने सुना दी कर्मों की सजा', मेरठ में ये क्या-क्या बोल गए केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली की जीत पीएम मोदी की गारंटी का परिणाम है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को उनके झूठ और भ्रष्टाचार की सजा सुनाई है। अब बीजेपी दिल्ली का विकास करेगी। अखिलेश यादव को कुंभ की सफलता और उसमें उमड़ रहे जन सैलाब से जलन हो रही है। यही कारण है कि वह उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्राकरों से बात की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली पर आपदा थी। जिसे दिल्ली की जनता ने खत्म कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी है। दिल्ली की जीत उसी का परिणाम है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को उनके झूठ और भ्रष्टाचार की सजा सुनाई है। अब बीजेपी दिल्ली का विकास करेगी। अखिलेश यादव को कुंभ की सफलता और उसमें उमड़ रहे जन सैलाब से जलन हो रही है। यही कारण है कि वह उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं।
अखिलेश बर्दाश्त नहीं कर पा रहे मिल्कीपुर की हार
मिल्कीपुर की हार को अखिलेश यादव बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जीतने पर चुनाव आयोग बिल्कुल ठीक था लेकिन अब हारे तो उन्हें सब कुछ गड़बड़ दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी है। कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार के राज में विकास रफ्तार पकड़ रहा है और कानून व्यवस्था फिट है।
लोगों को भाजपा पर पूरा भरोसा
इसी कारण भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। यह मोदी की गारंटी की भी गारंटी का परिणाम है। आम आदमी पार्टी आपदा थी इसे दिल्ली की जनता ने खत्म कर दिया।
केजरीवाल को मिली कर्मों की सजा
अरविंद केजरीवाल को उसके कर्मों की सजा दिल्ली की जनता ने सुना दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए और यमुना को गंदा नाला बना दिया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में उमड़ रहे जन सैलाब से अखिलेश यादव को जलन हो रही है। यही कारण है कि उन्हें व्यवस्था में खराबी दिखाई दे रही है। सपा अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी है।
उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंचे महाकुंभ
अखिलेश यादव को एक जिम्मेदार नेता होने का प्रमाण देते हुए महाकुंभ के लिए सुझाव देने चाहिए थे। लेकिन वह दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। उन्हें यह शोभा नहीं देता है। उम्मीद से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण प्रयागराज में जाम की समस्या आई है। स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह सबसे सफल कुंभ है।
गुंडे बदमाशों वाली पार्टी है सपा
इसमें व्यवस्था बनाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। सपा गुंडे बदमाशों वाली पार्टी है। उनके राज में जनता परेशान थी। आज जनता सुकून में है। जनता की अदालत हमेशा न्याय करती है। यही कारण है कि वह भाजपा को चुन रही है।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के आवास पर भी वे गए।
यह भी पढ़ें: 'लखनऊ की गलियां दिल्ली की सड़कों से बेहतर', ब्रजेश पाठक बोले- देश की राजधानी की बदल देंगे सूरत
यह भी पढ़ें: योगी सरकार बजट में खोलेगी पिटारा! विकास कार्यों के लिए मिल सकते हैं 2.25 लाख करोड़ रुपये
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।