इटावा में खत्म कर ली खुद की दुनिया.. एक छोटा सा विवाद और 4 बच्चों के सामने पत्नी को मार डाला
इटावा के पहलन गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर ...और पढ़ें

अवधेश की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
पति ने खाना बनाने के विवाद में पत्नी की हत्या की
घटना पहलन गांव में चार बच्चों के सामने हुई
आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया
जागरण संवाददाता, इटावा। भरेह थाना क्षेत्र के पहलन गांव में रविवार रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली। आरोप है कि उसने पत्नी को डंडों से पीटने के बाद गला दबा दिया। घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पहलन निवासी 35 वर्षीय अवधेश पत्नी शिव पूजन गुर्जर के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां संध्या (15), समीक्षा (12), प्रतीज्ञा (10) और बेटा देवू (8) है। रविवार रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। ससुर नाथू सिंह के अनुसार, बेटे ने शराब पी रखी थी।
विवाद के बाद दोनों कमरे में चले गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन आवाज लगाते रहे। दरवाजा खुलने पर अवधेश मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका की बड़ी बेटी संध्या ने बताया कि पिता ने मां का गला दबा दिया था। उसने मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसे लात मारकर दूर कर दिया। घटना के बाद से चारों बच्चे सहमे हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।