विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP विधानसभा चुनाव से पहले इटावा के 27 इंस्पेक्टरों का तबादला, कोतवाली प्रभारीसमेत कई थाना प्रभारी बदले

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

इटावा में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत 27 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। इनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इटावा से 27 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण।

  2. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कार्रवाई।

  3. कन्नौज, कानपुर देहात, फतेहगढ़, औरैया भेजे गए।

जागरण संवाददाता, इटावा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत इटावा में तैनात 27 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से दूसरे जनपदों में भेजा गया है।


पुलिस स्थापना बोर्ड के 16 नवंबर 2026 को लिए गए निर्णय के क्रम में जारी आदेश में बताया गया है कि निर्वाचन के दृष्टिगत कटआफ डेट 31 मई 2027 तक एक ही जनपद में तीन वर्ष की अवधि पूरी करने वाले निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। जारी सूची के अनुसार इटावा से छह निरीक्षकों को कन्नौज, नौ को कानपुर देहात, छह को फतेहगढ़ और छह को औरैया भेजा गया है। इस तरह कुल 27 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

स्थानांतरण सूची में वर्तमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह, इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सैफई थाना प्रभारी भूपेन्द्र राठी, ऊसराहार थाना प्रभारी के पद पर तैनात नरेन्द्र मिश्रा एवं चकरनगर थाना प्रभारी राजेन्द्र विक्रम सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी, अनुज कुमार अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, संजय सिंह, निर्मला कुमारी, राम प्रकाश, अतुल कुमार, राजा दुबे, अब्दुल सलाम सिद्दीकी, रण बहादुर सिंह, अलमा अहिरवार, शशांक राजपूत, अवधेश यादव, गणेश शंकर द्विवेदी, कृष्ण मुरारी, दिवाकर प्रसाद सरोज, निर्मला कुमारी, संजय सिंह, शिवन सिंह, भोला प्रसाद, राजेश कुमार मौर्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर-आनंद विहार के बीच शुरू हुई नई ट्रेन का इटावा में हुआ स्वागत, 600 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बाद रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरा, बोले- विपक्ष के हर नेता का फोन टेप हो रहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।