विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर-आनंद विहार के बीच शुरू हुई नई ट्रेन का इटावा में हुआ स्वागत, 600 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:00 AM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर सेंट्रल से कानपुर-आनंद विहार नई ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इटावा जंक्शन पर 600 ...और पढ़ें

कानपुर-आनंद बिहार एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर खड़ी हुई

कानपुर-आनंद बिहार एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर खड़ी हुई

HighLights

  1. रेल मंत्री ने कानपुर-आनंद विहार नई ट्रेन का उद्घाटन किया।

  2. इटावा से 600 से अधिक यात्रियों ने दिल्ली के लिए सफर किया।

  3. ट्रेन का नियमित संचालन 19 नवंबर से शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, इटावा। कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नई नियमित ट्रेन का सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर सेंट्रल पर आयोजित समारोह में वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन शाम 5:17 बजे इटावा जंक्शन पहुंची। यहां से 600 से अधिक यात्रियों ने दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए सफर किया, लेकिन ट्रेन के स्वागत के लिए कोई जनप्रतिनिधि या रेलवे अधिकारी मौजूद नहीं रहा।

कानपुर और आनंद विहार के बीच ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया। फूलों से सजी ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर काफी लोग पहुंचे।

युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली। ट्रेन के पहुंचने से पहले टीआई प्रशांत तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर यदुवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उनकी निगरानी में यात्रियों को ट्रेन में सवार कराया गया।

19 नवंबर से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होगा। गाड़ी संख्या 14153 कानपुर से रात 8:40 बजे चलकर 10:38 बजे इटावा पहुंचेगी और सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14154 रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलकर सुबह 4:20 बजे इटावा और 7:25 बजे कानपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब मरीज को सही अस्पताल पहुंचाएगा ई-सारथी पोर्टल, सैफई में हुई शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।