Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etawah Lok sabha Chunav Result 2024: इटावा में सपा के जितेंद्र ने भाजपा के रामशंकर को 58,419 वोटों से किया पराजित

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:09 AM (IST)

    इटावा लोकसभा सीट पर सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना के पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे की साइकिल पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में लगातार बढ़त बनाए रही और अंत तक उसी रफ्तार में चलते हुए जीत की दहलीज तक पहुंची। परिणाम स्वरूप देर शाम मतगणना के परिणाम घोषित होने पर सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने 58419 मतों से जीत दर्ज की।

    Hero Image
    Etawah Lok sabha Chunav Result 2024: इटावा से सपा के जिंतेंद्र दोहरे जीते

    जागरण संवाददाता, इटावा। मंगलवार को हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना में सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामशंकर कठेरिया को 58,419 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल केवल 96,541 मत ही प्राप्त कर सकीं और तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी अवनीश राय ने सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां मनाई। 10 साल बाद समाजवादी पार्टी लोकसभा सीट पर कब्जा कर सकी है।

    कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हुई। इटावा विधानसभा क्षेत्र में मतगणना समय पर चली, लेकिन भरथना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में चार ईवीएम मशीन गड़बड़ होने के कारण मतगणना में देरी हुई।

    इसके कारण वीवीपैट से मतगणना की गई। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से परिणाम देरी से आने पर लोकसभा का परिणाम घोषित करने में काफी देर हुई और शाम साढ़े आठ बजे परिणाम घोषित नहीं हो सका था।

    जीत के बाद सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने कहा, वह सबसे पहले पचनद बांध परियोजना के लिए काम करेंगे। इसके लिए पूरी आवाज उठाई जाएगी। नई मंडी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, इटावा लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव की सीट है। उन्हें वोट लोकतंत्र बचाने के लिए मिला है।

    बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए मिला है। उन्होंने जीत के लिए सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, उन्हें सर्वसमाज का वोट मिला है। भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के लिए कहा था लेकिन नौकरी नहीं दी। महंगाई बढ़ा दी, किसानों की आय दोगुणा करने का वादा किया था लेकिन नहीं की, भर्ती निकालीं लेकिन नौकरियां नहीं दीं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को ठगा। अब गठबंधन का जो घोषणा पत्र है उसके अनुसार काम किया जाएगा। आइएनडीआइ गठबंधन की सरकार बनेगी और उप्र में भी सत्ता बदलेगी। प्रशासन ने मतगणना में पूरा साथ दिया है उन्हें कोई शिकायत नहीं है। 10 वर्षों से जनता परेशान थी।