विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में दरभंगा फेस्टिवल स्टेशन ट्रेन का इंजन खराब, एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगा किया रवाना, वंदेभारत 30 मिनट रुकी

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:26 PM (IST)

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शकूर बस्ती से दरभंगा जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन (04098) का इंजन इकदिल स्टेशन पर खराब ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. त्योहार स्पेशल ट्रेन (04098) का इंजन खराब हुआ।

  2. इकदिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन एक घंटा रुकी।

  3. मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

संवाद सहयोगी, भरथना (इटावा)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार शाम इंजन में तकनीकी खराबी आने से शकूर बस्ती से दरभंगा जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन (04098) इकदिल रेलवे स्टेशन पर रुक गई। ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए मालगाड़ी का इंजन जोड़ना पड़ा। करीब एक घंटे बाद 8.10 बजे ट्रेन इकदिल से रवाना की गई।

बुधवार शाम ट्रेन संख्या 04098 इटावा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद दरभंगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। शाम करीब 7:05 बजे ट्रेन को इकदिल रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रोकना पड़ा। लोको पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन अलग कर त्योहार स्पेशल ट्रेन में जोड़ने की व्यवस्था की जा रही थी। रात्रि आठ बजे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।

वहीं, भरथना में 30 मिनट रुकी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

कानपुर रेल परिक्षेत्र में चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बढ़े ट्रेनों के दबाव के कारण नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक रुकना पड़ा। ट्रेन के स्टेशन पर खड़े रहने से रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

गाड़ी संख्या 22416 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार शाम 18:27 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डाउन लाइन में आकर रुक गई। बताया गया कि कानपुर रेल परिक्षेत्र में ट्रेनों के बढ़े दबाव के कारण ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसे स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब 30 मिनट तक डाउन ट्रैक पर खड़ी रहने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य वाराणसी की ओर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- Swachh Survekshan 2026: प्रदूषण रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंचा शहर, 300 करोड़ खर्च करके भी कानपुर को साफ हवा नहीं मिली

यह भी पढ़ें- कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।