विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में जहरीली कोल्डड्रिंक पीने से देवर की मौत, भाभी की हालत गंभीर, आरोप: पति और जेठ ने मारने की रची थी साजिश

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:05 PM (IST)

इटावा के सौंथना गांव में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पीने से देवर की मौत हो गई, जबकि भाभी गंभीर हालत ...और पढ़ें

गुलाब सिंह की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में ममता का इलाज करते डाक्टर। जागरण

गुलाब सिंह की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में ममता का इलाज करते डाक्टर। जागरण

HighLights

  1. पत्नी ने पति व जेठ पर जहर मिली कोल्डड्रिंक पिलाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

  2. पति के घर खर्च न उठाने पर तीन वर्ष से पति को छोड़कर चचेरे देवर संग रह रही थी महिला

  3. आरोप: पति व जेठ कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आए और बातों में उलझाकर उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिला दी

जागरण संवाददाता, इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौंथना गांव में जहरीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पीने से देवर व भाभी की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पुलिस ने रविवार शाम को दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने देवर को मृत घोषित कर दिया जबकि भाभी का उपचार जारी है। हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने पति पर जेठ संग मिलकर दोनों के संग के साथ रहने पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सौंथना गांव के रहने वाली 38 वर्षीय ममता पत्नी महावीर सिंह वाल्मीकि व उनके देवर 34 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र जयपाल की संदिग्ध हालत में रविवार शाम करीब पांच बजे घर पर जहरीला पदार्थ पीने से हालत बिगड़ गई। दोनों को स्वजन ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए सीएचसी सरसईनावर में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ईएमओ डॉ. ओमकांत राजपूत ने देवर गुलाब सिंह को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी जबकि ममता का उपचार कर उसे भर्ती कर किया गया।

अस्पताल में महिला ममता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले गुलाब सिंह के चचेरे भाई महावीर सिंह से हुई थी। पति शराब पीने का आदि होने के कारण घर खर्च तक नहीं उठा रहा था। आए दिन झगड़े होते थे।

ममता का आरोप है कि तीन वर्ष पहले झगड़े बढ़ने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया तो वह बच्चों संग महावीर सिंह के चचेरे भाई गुलाब सिंह के साथ रहने लगी। वहीं बच्चों व उसका खर्च उठा रहा था। उसने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन यापन कर रहे थे। यह बात महावीर को नागवार गुजरने लगी।

रविवार को पति महावीर सिंह, जेठ रामनरेश के साथ कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर आए और बातों में उलझाकर उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिला दी। ममता का आरोप है कि कोल्डड्रिंक में जहर मिला होने से उनकी हालत बिगड़ गई।

जिला अस्पताल के ईएमओ डा़ ओमकांत राजपूत ने बताया कि महिला व उसके देवर को अचेत अवस्था में पुलिस लेकर आयी थी। चिकित्सीय परीक्षण में गुलाब सिंह मृत पाया गया, जबकि महिला का उपचार कर उसे भर्ती कर लिया गया है। स्वजन ने दोनों को जहरीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाने की बात बताई है।

ऊसराहार थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दोनों के जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी मिली थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला अपने देवर के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Crore Case: 18 राज्यों में फैला नेटवर्क, 9 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा लेनदेन, इन बड़ी फर्मों का सामने आया नाम

यह भी पढ़ें- 5600 Cr Cyber Fraud: ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी से जुड़ा दुबई-नेपाल नेटवर्क, दारोगा का बेटा भी शामिल