विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: यूपी के इस जिले में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 109 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

Published: Wed, 12 Feb 2025 01:34 PM (IST)

Bijli Bill इटावा में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान में 5 लोग पकड़े ...और पढ़ें

बिजली चोरी में पांच पर मुकदमा, 109 बकायेदारों के कटे कनेक्शन
बिजली चोरी में पांच पर मुकदमा, 109 बकायेदारों के कटे कनेक्शन

जागरण संवाददाता, इटावा। बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में चलाए गए अभियान में पांच लोगों को पकड़ा गया जिनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि टीम के द्वारा बिल जमा न करने वाले 109 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटते हुए 8 लाख से अधिक बकाया बिजली बिल की वसूली की गई।

मंगलवार को अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री व विजिलेंस प्रभारी जुल्फकार अली ने संयुक्त टीम के साथ सुंदरपुर फाटक के पास सुबह छह बजे चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवधेश, रामस्वरूप, सुरेशचंद्र, सुनीता देवी व इंद्रपाल सिंह को बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग के द्वारा बिजली चोरी के मामले में इन पांचों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

109 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन

वहीं दूसरी ओर शहर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए निकलीं टीमों के द्वारा बिल जमा न करने वाले 109 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ-साथ 8 लाख 25 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली की गई।

अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जो भी बिजली चोरी करते पाया जाएगा उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद

वहीं फर्रुखाबाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते आज बुधवार को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र फ्रेंड्स कालोनी प्रथम एवं द्वितीय पूर्णत: बंद रहेंगे। अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उक्त उपकेंद्रों से संबंधित क्षेत्र अशोक नगर, विजय नगर, शकुंतला नगर, श्याम नगर, यदुवंश नगर, फ्रेंड्स कालोनी तथा रामनगर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई पूर्णत: बंद रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली सप्लाई बंद रहने की अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी बिजली उपखंड अधिकारी जसवंतनगर अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को जसवंतनगर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के यार्ड के अंदर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। जिस कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के 5 फीडरों से संबंधित एक सैकड़ा से अधिक गांवों की सप्लाई बाधित रहेगी।

फीडर बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ, धनुआ, सराय भूपत की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी जिसके अंतर्गत नगला तोर, धरवार, कोकावली,अंडा वली, बाउथ, सिरसा, पीहर पुर, जुगोरा आदि सैकड़ा भर से ज्यादा गांव क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 33 केवी लाइन में पेड़ कटिंग, खराब जंपर बदलने का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana के जरिये बिजली बिल करें हाफ, जानिए आवेदन का तरीका और शुल्क?