विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 के चुनाव में आने वाला है मजा, इटावा में बोले बृजभूषण शरण सिंह, हम कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM (IST)

बृजभूषण शरण सिंह ने इटावा में कहा कि सपा गठबंधन में कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस को सपा गठबंधन में 25 से ज्यादा सीटें नहीं।

  2. 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में काफी मजा आने वाला है।

  3. पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बनेगा।

जागरण संवाददाता, इटावा। कांग्रेस की ओर से सपा गठबंधन में 200 सीटें मांगे जाने के सवाल पर गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम तो 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति बहुत अच्छी चल रही है।

सभी दल जोर-शोर से लगे हैं और 2027 के चुनाव में मजा आने वाला है। वह रविवार को शहर में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर रावण की मुलाकात के सवाल पर कहा कि ओवैसी नेता हैं। वहीं, फारुख अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका पाकिस्तान के प्रति प्रेम कभी-कभी उभर आता है।

पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संसद और सरकार उसे अपने से बाहर नहीं मानती हैं। आज नहीं तो कल पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हमसे लड़ने की ताकत नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि अखिलेश को आजम से थोड़ा और पहले मिलना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- कानपुर-इटावा हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरियां की मौत

यह भी पढ़ें- इटावा में बक्से के अंदर मिला गार्ड का सड़ा हुआ शव, दुर्गंध से खुला मामला, बेटी लापता