विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Etawah Expressway Accident: बहन से तिलक कराने हसरत रह गई अधूरी, भाईदूज पर 4 भाइयों की एक साथ उजड़ गई जिंदगी

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भाईदूज पर बहन से तिलक कराने जा रहे चार भाइयों की कार-मिनी ट्रक टक्कर में मौत हो ...और पढ़ें

गोविंद, मोहित, विकास और हरिओम की फाइल फोटो। स्वजन

गोविंद, मोहित, विकास और हरिओम की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार भाइयों की मौत।

  2. भाईदूज पर बहन से तिलक कराने जा रहे थे।

  3. कार-मिनी ट्रक टक्कर में खुशियां मातम में बदलीं।

जागरण संवाददाता, इटावा। भाईदूज पर बहन से तिलक कराने जा रहे चार भाइयों की खुशियां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में मातम में बदल गईं। कार-मिनी ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के नगला सवी पूर्वी गांव के पास मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन भाइयों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चौथे भाई हरिओम चौहान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार देर रात करीब दो बजे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उनकी सांसें थम गईं।

मृतकों में तीन सगे भाई और उनका एक मौसेरा भाई शामिल है। वहीं, कार में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। सभी लोग भाईदूज पर बहन से तिलक कराने लिए अपने पैतृक गांव सहार बिधूना औरैया जा रहे थे।

Agra Lucknow Expressway Accident

अर्टिगा कार मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई थी

मंगलवार को एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 118 के पास आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही एक नई अर्टिगा कार मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में कार चला रहे आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बोदला मुहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहित चौहान, उनके 26 वर्षीय भाई गोविंद और मौसेरे भाई विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे सगे भाई हरिओम को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

10 दिन पहले खरीदी थी कार

फुफेरे भाई रिंकू के मुताबिक, मोहित ने करीब 10 दिन पहले ही किराये पर चलाने के लिए नई अर्टिगा कार खरीदी थी। चारों भाई बोदला आगरा से उसी नई कार से बहन से तिलक कराने पैतृक गांव के लिए सुबह 11 बजे सहार कोतवाली बिधूना औरैया के लिए निकले थे। उन्हें दीवाली पर चाचा के बेटे राहुल के साथ हुई मारपीट के बाद उसे भी देखने जाना था।

पैतृक गांव जा रहे थे सभी

पुलिस व स्वजन के अनुसार घटना स्थल से दो किलोमीटर पहले बरालोकपुर लोकपुरा गांव में गोविंद, मोहित व हरिओम की सगी बहन रहती है। घटना से कुछ समय पहले बहन का फोन भी आया था। तीनों ने पहले वहां जाने का मन बनाया लेकिन फिर सीधे पैतृक गांव की ओर बढ़ गए और दो किलोमीटर निकलते ही उनके साथ यह हादसा हो गया। भाई व अन्य स्वजन का कहना था कि यदि वह लोकपुर बरालोकपुर बहन के घर चले जाते तो यह हादसा न होता और चारों जीवित होते।

एक साथ चार शव पहुंचे तो पसरा मातम

बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव एक साथ आगरा के बोदला मुहल्ला स्थित घर पहुंचे तो पूरे इलाके में शोक छा गया। एक ही परिवार के चार युवकों की मौत से हर कोई स्तब्ध था। चार अर्थियां एक साथ उठने का दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गईं। हरिओम फल-सब्जी का कारोबार करते थे, जबकि गोविंद और विकास गैस एजेंसी में काम करते थे। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कभी डकैतों का था खौफ, अब तेंदुओं और लकड़बग्घों का बढ़ रहा कुनबा; चंबल घाटी में 100 के करीब पहुंची इनकी संख्या

यह भी पढ़ें- इटावा में दरभंगा फेस्टिवल स्टेशन ट्रेन का इंजन खराब, एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगा किया रवाना, वंदेभारत 30 मिनट रुकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।