Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम कर्मियों को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, बच्चों की पढ़ाई-शादी को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 03:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब निगम के कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा मृतक कर्मी की बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना से निगम के करीब 250 कर्मी लाभान्वित होंगे।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, एटा। सरकार की ओर से परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है। अब निगम के कर्मियों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। यह घोषणा होने के बाद से परिवहन कर्मियों में उत्साह है। जिले में निगम के करीब 250 कर्मी इससे लाभांवित होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन निगम के कर्मियों के हितों और भविष्य सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि सरकार की घोषणा के अनुसार जो कर्मचारी स्वेच्छा से अपना वेतन खाता इंडियन बैंक में खुलवाएंगे, उन्हें यह बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। दुर्घटना की स्थिति में मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये तक का लाभ मिलेगा। साथ ही, मृतक कर्मी की बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार ने निगम के कर्मियों के हित में फैसला लिया है। इससे भविष्य बेहतर होगा। इस निर्णय ने सभी कर्मचारियों के हितों को साधा है। यह सराहनीय पहल है जो कर्मियों के लिए सौगात के रूप में देखी जा रही है। वर्तमान में निगम के 250 अधिकारी व कर्मचारी हैं, जिनको योजना का लाभ मिलेगा।यूपी में पान मसाला फैक्ट्रियों पर सख्ती, हर फैक्ट्री के बाहर अस्थायी चौकी; दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की तैयारी

    बस स्टैंड प्रभारी, अजय पाल सिंह ने बताया-

    सरकार ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में फैसला लिया है। इससे भविष्य की चिंताएं कम हो जाएगी और बेटी की शादी और बच्चों की पढ़ाई की फिक्र भी नहीं रहेगी। अजय पाल सिंह, बस स्टैंड प्रभारी

    निगम चालक दिनेश कुमार सिंह ने बताया-

     बसों पर चलने वाले चालक-परिचालकों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है। अब तक ऐसा कोई प्रविधान नहीं था। सरकार ने बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है, इसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

    एक माह से बंद लखनऊ जाने वाली बस फिर हुई शुरू

    जिला मुख्यालय से लखनऊ जाने वाली बस एक माह पहले सवारियों के नहीं निकलने की वजह से बंद कर दी गई थी। लेकिन पुन: मांग होने लगी, इसके बाद से बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।डिपो की बस एक माह पहले सुबह छह बजे रवाना होती थी और दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचना होता था। सोमवार से पुराने समय पर ही संचालन शुरू हो रहा है।

    लखनऊ जाने वाले यात्रियों को निर्धारित समय पर बस लेकर रवाना होगी। जो कन्नौज से सीधे लखनऊ जाएगी। दूसरी बस तीन घंटे बाद नौ बजे जाती है, इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह छह बजे चलने वाली बस के लिए सवारियां कम मिलती थी, इसकी वजह से संचालन बंद करना पड़ा था, एक माह तक बंद रहने के बाद लोगों की ओर से पुन: मांग उठाई जाने लगी। इसके बाद संचालन का निर्णय लिया गया है।

    इसे भी पढ़ें: यूपी में पान मसाला फैक्ट्रियों पर सख्ती, हर फैक्ट्री के बाहर अस्थायी चौकी; दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की तैयारी