विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: कौन हैं देवेश शाक्य जिन्हें सपा ने एटा लोकसभा सीट से दिया है टिकट, अखिलेश यादव ने आखिर बाहरी पर क्यों खेला दाव

Published: Wed, 31 Jan 2024 01:02 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 सपा ने एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को उतारा। इटावा के रहने वाले हैं प्रत्याशी दो ...और पढ़ें

सपा ने एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को उतारा
सपा ने एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को उतारा

HighLights

  1. आठ महीनों से एटा में बढ़ी थी सक्रियता
  2. एलएलबी शिक्षित हैं देवेश शाक्य

जागरण संवाददाता, एटा। समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा सीट पर इस बार शाक्य प्रत्याशी पर दांव लगाया है। इटावा के रहने वाले देवेश शाक्य प्रत्याशी होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका नाम घोषित किया है।

एटा लोकसभा क्षेत्र में आठ माह से देवेश की सक्रियता बढ़ गई थी, तभी से यह माना जा रहा था कि वे ही इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पूर्व में ही उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन मिल चुका था, पहली बार वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वर्ष 2002 से उन्होंने राजनीति की शुरूआत की। उनके भाई स्व. विनय शाक्य भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। वर्ष 2005 और 2010 में औरैया से देवेश जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ा, लेकिन एक वोट से चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ेंः UP Unique Wedding: यूपी के इस शहर में हुई अनोखी शादी; मुंह दिखाई से पहले रामायण की चौपाई, सात नहीं चार फेरों में दुल्हन की विदाई

एलएलबी हैं देवेश शाक्य

उन्होंने बताया कि वे एलएलबी शिक्षित हैं। उन्होंने बताया कि एटा जनपद उनके लिए नया नहीं है, हम लोग समाजवादी हैं और सबको एक सूत्र में बांधना जानते हैं। समाजवादी पार्टी की इस बार निश्चित तौर पर जीत होगी। उन्होंने बताया कि विधूना उनका कार्य क्षेत्र रहा है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: 94 साल के सांसद डा. बर्क दौड़ाएंगे अखिलेश यादव की साइकिल, आजम खां के विकल्प के लिए चुनावी शतरंज पर बिसात बिछाई

इसलिए शाक्य पर लगाया दाव

उधर समाजवादी पार्टी ने शाक्य पर दांव चलकर सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी में अभी प्रत्याशियों के नामों की चर्चा ही चल रही है। हालांकि पार्टी अंदरूनी तौर पर अपनी तैयारियां कर रही है। इस बार के चुनाव में सपा से शाक्य आने के बाद अब इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

उधर सपा में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि शाक्य प्रत्याशी आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और इस बार सपा प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।