विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटा में दरगाह के निकट जमीन को लेकर बवाल, एक मैक्स और आधा दर्जन बाइकों में तोड़फोड़, पुलिस ने खदेड़े बवाली

Published: Mon, 25 Nov 2024 07:35 AM (IST)

Land Dispute Case In Etah Update News Today एटा में हजरत इब्राहिम की दरगाह के पास 24 बीघा जमीन को ...और पढ़ें

विवाद को लेकर हुए बवाल के दौरान बवालियों द्वारा तोड़ी गई मैक्स पिकअप और उसके पास टूटी पड़ी बाइक। जागरण
विवाद को लेकर हुए बवाल के दौरान बवालियों द्वारा तोड़ी गई मैक्स पिकअप और उसके पास टूटी पड़ी बाइक। जागरण

जागरण संवाददाता, एटा। हजरत इब्राहिम की दरगाह के निकट 24 बीघा जमीन को लेकर रविवार देर शाम विवाद हो गया। यहां हो रही चहारदीवारी के विरोध में आए लोगों ने जमकर पथराव किया। एक मैक्स और आधा दर्जन बाइक में तोड़फोड़ की। 

पथराव के दौरान कुछ लोगों के मामूली चोटें भी आईं, मगर हंगामा देर तक होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और बवाल कर रहे लोगों को बल पूर्वक खदेड़ दिया। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

दरगाह के निकट जलेसर देहात ग्राम पंचायत के प्रधान मनोज यादव ने सतीश चंद्र उपाध्याय और प्रकाश चंद्र उपाध्याय से 24 बीघा जमीन खरीदी है। इस पर वे रविवार शाम चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। शाम सात बजे कस्बा के मुहल्ला पठानान के कई लोग वहां पहुंचे और जमीन को हजरत इब्राहिम की दरगाह कमेटी की बताकर हंगामा करने लगे।

चहारदीवार भी गिरा दी

इन लोगों ने हाल में बनाई गई चहारदीवार भी गिरा दी। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मुहल्ला पठानान के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने आधा दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ की। मनोज पक्ष की एक मैक्स पिकअप में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को बलपूर्वक खदेड़ दिया।

राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

कई थानों के फोर्स के साथ राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। बवालियों के भाग जाने के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया गया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना को लेकर देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।

ये भी पढ़ेंः संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल, पथराव-फायरिंग में चार की मौत; जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

ये भी पढ़ेंः Snowfall in J&K: मौसम की पहली बर्फबारी से खिल उठा भद्रवाह, कश्मीर में भी बर्फ गिरी; कई रास्ते बंद

एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि मौके पर शांति है, दोनों पक्षों के कागजात देखे गए हैं, जिसकी जमीन है उसे कब्जा करने का पूरा अधिकार है। इस बीच पुलिस ने कस्बा में गश्त बढ़ा दिया है। दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग समुदाय से हैं।

संविदा कर्मियों के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा

अवागढ़ के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले की एफआइआर दर्ज कराई गई है। थाना अवागढ़ क्षेत्र में गांव नगला रूपी में विद्युत विभाग की टीम गई थी, तभी गांव के रोहताश ने टीम के हाथ लगे बिल के कागज फाड़ दिए और मारपीट कर दी। सरकारी में बाधा पहुंचाई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।