Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS की ब्रज क्षेत्र स्तरीय समन्वय बैठक एटा में शुरू, कई मंत्रियों सहित दिग्गजों का जमावड़ा

    By Anil Kumar GuptaEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 11:50 AM (IST)

    Etah News एटा के सरस्वती विद्या मंदिर पर शुरू हो चुकी है आरएसएस की ब्रज क्षेत्र स्तरीय बैठक। शाखा विस्तार पर बैठक में दिया जा रहा जोर। शाखा पदाधिकारियों से लिया जा रहा अब तक की शाखाओं का हिसाब।

    Hero Image
    Etah News: आरएसएस की समन्वय बैठक में पहुंच रहे दिग्गज।

    एटा, जागरण टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS की ब्रज क्षेत्र स्तरीय बैठक यहां सरस्वती विद्या मंदिर में शुरू हो गई। बैठक के पहले सत्र में शाखा विस्तार पर चर्चा की जा रही है। बैठक को आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ हरीश रौतेला संबोधित कर रहे हैं। बैठक में क्षेत्र प्रचारक महिंद्र भी मौजूद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः Local Body Election: सूची से हटे आगरा के 75 हजार मतदाताओं के नाम, इस वजह से हुआ है ये बड़ा बदलाव

    बैठक में शाखा विस्तार पर जोर

    बैठक में ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के आरएसएस RSS के पदाधिकारी मौजूद हैं। प्रांत प्रचारक ने बैठक में कहा कि कि शाखा ही संघ की असली ताकत है। इसलिए शाखा विस्तार पर जोर दें। बैठक में पदाधिकारियों से शाखाओं का हिसाब लिया जा रहा है। बैठक निर्धारित समय से नही आधा घंटा विलंब से शुरू हुई। बैठक में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पास जारी किए गए तब ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। सुबह 8 बजे से ही ब्रज क्षेत्र से आने वाले पदाधिकारियों का तांता लग गया था।

    यह भी पढ़ेंः Mathura Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अंदर से बंद था कमरा, पुलिस जुटी जांच में

    ये ले रहे बैठक में भाग

    भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, संस्कार भारती, रोजगार भारती, सहकार भारती, विद्या भारती, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण, दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों की जिला कमेटी के पदाधिकारी बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी,वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, कारागार होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय गंगवार आदि मंत्री भी मौजूद हैं।