Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salempur Lok Sabha Seat Result: सलेमपुर में भाजपा की हैट-ट्रिक रोकी, तीसरी बार जीती सपा, काउंटिंग के दौरान अंत तक बना रहा रोमांच

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:51 PM (IST)

    Salempur Lok Sabha Election Result 2024 सलेमपुर में सपा ने भाजपा की हैट-ट्रिक पर विराम लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल किया। इसके पहले इस सीट पर कांग्रेस छह बार जीत हासिल कर चुकी है। सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर दूसरी बार सांसद चुने गए। इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के बीच अंत तक कांटे का मुकाबला रहा।

    Hero Image
    Salempur Lok Sabha Election Result 2024: सलेमपुर में काउंटिंग के दौरान अंत तक बना रहा रोमांच

    पवन कुमार मिश्र और सौरभ कुमार मिश्र, जागरण देवरिया: सलेमपुर में सपा ने भाजपा की हैट-ट्रिक पर विराम लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल किया। इसके पहले इस सीट पर कांग्रेस छह बार जीत हासिल कर चुकी है। सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर दूसरी बार सांसद चुने गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलेमपुर लोकसभा सीट का गठन 1957 में हुआ। इसके पहले यह 1952 तक देवरिया दक्षिण का हिस्सा था। जब कांग्रेस के सरयू सांसद चुने गए थे। लोकसभा सीट के गठन के बाद 1957 में कांग्रेस के विश्वनाथ राय सांसद बने। 1962 में कांग्रेस के विश्वनाथ पांडेय, 1967 व 1972 में कांग्रेस के तारकेश्वर पांडेय सांसद बने।

    आपातकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। 1977 में जनता पार्टी के रामनरेश कुशवाहा सांसद बने, लेकिन इसके बाद 1980 व 1984 के चुनाव में कांग्रेस के रामनगीना मिश्र विजयी हुए।

    1989 व 1991 में जनता दल से हरिकेवल प्रसाद, 1996 में सपा से हरिवंश सहाय, 1998 में समता पार्टी से हरिकेवल प्रसाद विजयी हुए। 1999 में बसपा के बब्बन राजभर ने खाता खोला।

    2004 के चुनाव में सपा से हरिकेवल प्रसाद चुनाव जीते। रमाशंकर राजभर ने बसपा के टिकट पर 2009 में जीत हासिल की।

    सलेमपुर सीट की मतगणना पर अंत तक बना रहा रोमांच

    सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना मंगलवार को पूरे दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के बीच अंत तक कांटे का मुकाबला रहा। शुरू से हीं दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर बढ़त बनाते रहे। कभी 100 वोट से रविंदर कुशवाहा बढ़त बना रहे थे तो कभी चार सौ वोट से इंडी गठबंधन के रमाशंकर विद्यार्थी। सलेमपुर सीट का परिणाम जानने के लिए लोगों में सबसे अधिक उत्सुकता रही। परिणाम को लेकर समर्थकों की सांसे अंत तक अटकी रहीं।

    • कुछ आए परिणाम पर गौर करें तो 12.51 बजे मिले मतगणना स्थल से अपडेट में रविंदर कुशवाहा को 86196 मत मिले, जबकि रमाशंकर विद्यार्थी को 86522 मत मिले। रविंदर कुशवाहा 326 मतों से आगे रहे।
    • 1.17 बजे आए परिणाम में गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर 1775 मतों से बढ़त बना लिए। उसके बाद 1.23 बजे जारी बुलेटिन में रमाशंकर ने 2801 की बढ़त ले ली।
    • 1.20 पर मतगणना टेबल से आए परिणाम में गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर ने 3812 मतों से बढ़त बना ली। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी का मत बढ़ने लगा और गठबंधन प्रत्याशी के बढ़त के मतों का अंतर कम होने लगा।
    • 1.41 बजे आए परिणाम में बढ़त मतों का अंतर कम होने लगा। रमाशंकर फिर भी 2597 मतों से आगे रहे।
    • 1.46 बजे आए परिणाम में रविंदर कुशवाहा बढ़त बनाने लगे। रमाशंकर के बढ़त मतों की संख्या कम होने लगी। उनके प्राप्त मतों से रविंदर कुशवाहा 2130 मतों से पीछे थे। रविंदर कुशवाहा को 118569 मत मिले तो रमाशंकर को 120699 मत मिले।
    • 1.57 बजे आए अपडेट में रविंदर कुशवाहा का मत बढ़ा। उसके बाद भी गठबंधन प्रत्याशी 1639 मतों से आगे रहे।
    • दोपहर 2.17 बजे पर आए परिणाम में रमाशंकर विद्यार्थी का बढ़त 70 मतों पर पहुंच गया।
    • उसके बाद 2.55 पर आए परिणाम में रविंदर कुशवाहा 419 मतों से आगे हो गए।
    • दोपहर 2.29 पर आए परिणाम में गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर ने 439 मतों से बढ़त बना ली। कुल मिलाकर सैकड़े में दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर बढ़त लेते रहे। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों की धड़कने जब भी किसी चक्र का परिणाम आता तेज हो जा रही थी। इस सीट पर अंत तक लोगों का रोमांच बना रहा।
    • 2.33 बजे आए परिणाम में रविंदर कुशवाहा ने 100 वोट की बढ़त बना ली। रविंदर को 165605 मत व रमाशंकर को 165505 मत मिले।
    • 2.57 बजे मिले रुझान में रविंदर कुशवाहा 773 मतों से बढ़त बना लिए। 3.31 पर मिले रुझान में 1534 वोट से बढ़त ले लिए।
    • 3.50 बजे मिली सूचना में रविंदर कुशवाहा को 2375 मत की बढ़ मिल गई। रविंदर को 221716 व रमाशंकर 219341 मत मिले।
    • 4.09 बजे आई सूचना में रमाशंकर के मत बढ़े। रविंदर कुशवाहा की बढ़त एक बार फिर से कम हो गई। 1429 मतों की बढ़त रविंदर ने बनाई।
    • 4.34 बजे आए परिणाम में रविंदर कुशवाहा की यह बढ़त 2995 मतों तक पहुंच गई।
    • 5.05 मिनट पर आए अपडेट में रविंदर कुशवाहा को कुल 286763 मत व रमाशंकर विद्यार्थी को 284787 मत मिले। रविंदर कुशवाहा 1976 मतों से आगे रहे।
    • 5.16 मिनट पर मिले अपडेट में रविंद्र कुशवाहा की बढ़त 1161 मतों पर पहुंच गई। 5. 23 बजे मिली सूचना में रविंदर की बढ़त 89 मतों पर पहुंच गई।
    • 5.28 बजे आए अपडेट में एक बार फिर रमाशंकर विद्यार्थी ने 154 मतों से बढ़त बना लिए। रमाशंकर को 306568 मत व रविंदर को 306414 मत मिले।
    • देर रात 3573 मतों से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर विजयी घोषित किए गए।