देवरिया के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव का निधन, पैतृक गांव मालीबारी में किया गया अंतिम संस्कार
Deoria News समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव का निधन उनके पैतृक गांव मालीबारी में हुई। अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां निधन हो गया। इसकी वजह हृदय गति रुकना बताया गया।

देवरिया, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल यादव का हृदय गति रुकने से गुरुवार की रात करीब 11 बजे निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके पुत्र सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने बताया कि उनके पिता बाबूलाल यादव गुरुवार की शाम पैतृक गांव मालीबारी गए हुए थे। रात में करीब 9.30 उनकी तबीयत खराब हुई। उसके बाद उन्हें देवरिया शहर के ट्यूबेल कॉलोनी स्थित डॉ. समीर यादव के क्लीनिक में लाया गया जहां उनका निधन हो गया। जिसकी वजह हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
बाबू लाल यादव वर्ष 1998 से 2007 तक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उनके एक पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं। निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं का शहर के ट्यूबेल कॉलोनी स्थित आवास पर भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मालीबारी में किया गया।
सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देवरिया शहर के ट्यूबेल कॉलोनी स्थित आवास परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं के अलावा भाजपा, बसपा कांग्रेस तथा अन्य दलों के नेताओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मकसूदन आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।