UP News: देवरिया में कीर्तन कर घर जाते समय अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राममूरत चौहान के रूप में हुई है। वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त थे और अक्सर गांव में कीर्तन करते थे। घटना शनिवार देर रात की है जब वह शहर के नगर पालिका स्थित मंदिर से कीर्तन करके साइकिल से घर लौट रहे थे।

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के धमऊर गोपाल गांव के समीप बदमाशों ने शनिवार की देर रात को मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधेड़ देर रात को शहर के नगर पालिका स्थित मंदिर से किर्तन करने के बाद घर जा रहे थे।
पुलिस को मौके से हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा भी मौके से बरामद हुआ। इस मामले में मृतका की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
क्षेत्र के सुकई सरसिया गांव के 55 वर्षीय राममूरत चौहान पुत्र स्व. शिवमंगल चौहान मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह गांव में किर्तन करते थे। वह शनिवार की शाम को शहर के नगर पालिका स्थित मंदिर पर कीर्तन करने के लिए गए थे। जहां से देर रात को वह साइकिल से घर जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी पर फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे
अभी वह सुरौली थाना क्षेत्र के धमऊर परशुराम और धमऊर गोपाल के बीच ही पहुंचे थे कि बदमाशों ने उन्हें रोका। साइकिल सवार को रोककर गोली मार दिया। जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। बदमाश बाइक से भागते समय असलहा घटना स्थल के पास ही छूट गया।
सूचना पर देर रात को सुरौली पुलिस मौके पर पहुंची। अधेड़ के सिने के बाए तरफ गोली लगी है।पुलिस को घटनास्थल के समीप से एक असलहा भी बरामद हुआ। अधेड़ की हत्या से घर में कोहराम मच गया। अधेड़ की हत्या से पत्नी मधुरानी चौहान का रो रो कर बुरा हाल था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण
पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। जिसमें अधेड़ ने कुछ दिनों पूर्व गांव के कुछ युवकाें पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घर जा रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश के लिए टीम लगाई गईै है।
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य
सुरौली थाना क्षेत्र के धमऊर गोपाल में हुए अधेड़ की हत्या कांड की सूचना पर फोरेंसिट टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने सड़क पर गिरे हुए खून का सेंपल लिया। इसके साथ ही फुट प्रिंट समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया। इसके साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। उसने मौके पर खून सुघने के बाद कुछ दूरी तक दौड़ लगाने के बाद बैठ गई।
इसे भी पढ़ें- देह व्यापार में बदनाम होटल में फिर नया कांड, एक और नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने
पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
अधेड़ की हत्या की घटना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका की पत्नी मधुरानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या के कारण के जड़ में पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
हत्याकांड की सूचना एसपी विक्रांत वीर घटना स्थल पर पहुुंच कर हत्या के मामले की जानकारी की। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी लिया।उनके साथ एएसपी उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा,एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह , सीओ अंशुमान श्रीवास्वत, सीओ सिटी संजय रेड्डी, सदर कोतवाल दिलीप सिंह मौके पर मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।