Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria News: पोखरे में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में छाया मातम

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 02:01 PM (IST)

    देवरिया में पोखरे में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई। बरहज थाना क्षेत्र के सतरांव गांव में हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान टिशू यादव और भीम यादव के रूप में हुई है जो स्कूल की छुट्टी के कारण अन्य बच्चों के साथ पोखरे में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ।

    Hero Image
    घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। पोखरे में नहाते समय दो मासूम रविवार की सुबह डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतरांव के हटवा टोला में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतकों की पहचान नौ वर्षीय टिशू यादव पुत्र राम सारीखन यादव और आठ वर्षीय भीम यादव पुत्र मोहन यादव के रूप में हुई है। टिशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि भीम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

    ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह सुबह करीब नौ बजे दोनों अन्य बच्चों के साथ पोखरे में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से टिशू और भीम डूबने लगे।

    रोते बिलखते परिजन। - जागरण


    उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस दौरान गांव की दो बालिकाओं निधि और अंशु ने साहस दिखाते हुए दो अन्य बच्चों की जान बचा ली।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में गन्ने के खेत से मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद, जानवर उठा ले गया या निर्मम हत्या? जांच जारी

    घटना की जानकारी स्वजन को होते ही चीख पुकार मच गई। टिशू की मां प्रभावती देवी और भीम की मां कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।