Deoria News: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कनपटी छूकर निकली
बरहज में भैंस की रखवाली के लिए जा रहे सुरेंद्र यादव पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। गोली कनपटी को छूकर निकलने से वह बाल-बाल बच गए। घायल सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण भैंस चोरी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता, बरहज। भैंस की रखवाली के लिए घोठा पर साइकिल से जा रहे युवक पर बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े फायर झोंक दिया। गोली युवक के कनपटी को छूते हुए निकल गई। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां उपचार चल रहा है। घटना का कारण भैंस चोरी कर बेचने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर असलहे का मैगजीन बरामद हुआ है।
थानाक्षेत्र के पचौहा बाईपास के रहने वाले सुरेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र राम अवतार यादव अपने घर से प्रतिदिन भैंस को परसिया देवार क्षेत्र में चरने के लिए छोड़ देते हैं। शाम को भैंसों को वहां बने घोठा पर बांध देते हैं और रात में वहीं भैसों की रखवाली करते हैं।
दोपहर में वह साइकिल से भैंसों को बांधने व उनकी रखवाली के लिए जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों में एक ने असलहे से उनपर फायर कर दिया। पहली बार फायर किया तो गोली सुरेंद्र की कनपटी को छूती हुई निकल गई। दूसरी गोली चलाने के लिए बदमाश ने असलहा लेकर दौड़ाया लेकिन वह एक व्यक्ति के घर में घुस गए।
यह भी पढ़ें- गरीब परिवारों की डेढ़ करोड़ की जमा पूंजी लेकर उड़ी कंपनी, पैसे देने में सालभर से कर रहा था आनाकानी
उसके बाद लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल युवक का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।