Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria lok sabha Chunav Result 2024: देवरिया में शशांक मणि त्रिपाठी ने पहली बार में ही मारी बाजी, कांग्रेस ने दी कड़ी परीक्षा

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:23 PM (IST)

    Deoria lok sabha Chunav Result 2024 भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। जैसे-जैसे मतगणना में तेजी आती गई। विपक्षी दलों के लोगों के चेहरे लटक गए। देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देवरिया संसदीय सीट की मतगणना शाम तक चली। 30 चक्र की मतगणना में कांग्रेस पिछड़ती चली गई। भाजपा के शशांक मणि ने 34842 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया।

    Hero Image
    भाजपा के शशांक मणि ने कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को हरा दिया। जागरण

    पवन मिश्र, देवरिया। देवरिया संसदीय सीट की मतगणना को लेकर मंगलवार की सुबह से ही सबकी निगाहें लगी थी। हर कोई चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक था। सुबह स्ट्रांग रूम का ताला खुलने के बाद पहले मतपेटिकाएं मंगाई गईं। पहले बैलेट पेपर फिर ईवीएम की मतगणना प्रारंभ की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले चक्र में ही भाजपा के शशांक मणि ने कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से 542 मतों से बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे, तीसरे व चौथे चक्र में भी उनकी बढ़त कायम रही। यह सिलसिला आखिरी चक्र तक चलता रहा।

    इसे भी पढ़ें-डुमरियामंज लोकसभा में कांटे का रहा मुकाबला, जगदंबिका पाल ने मारी बाजी

    चौथे चक्र में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच 11890 मतों का फासला हो गया। इसके बाद यह अंतर घटता-बढ़ता रहा, लेकिन भाजपा की बढ़त अंतिम चक्र की मतगणना तक जारी रही। रूझान जानने के बाद आइएनडीआइ गठबंधन के कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाने लगी।

    इसे भी पढ़ें-बस्‍ती में इस वजह से भाजपा प्रत्‍याशी हरीश को मिली मात, चमकी राम प्रसाद की चौधराहट

    उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। जैसे-जैसे मतगणना में तेजी आती गई। विपक्षी दलों के लोगों के चेहरे लटक गए। देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देवरिया संसदीय सीट की मतगणना शाम तक चली। 30 चक्र की मतगणना में कांग्रेस पिछड़ती चली गई। भाजपा के शशांक मणि ने 34842 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया।