Deoria Flood: सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि, डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न होने से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
देवरिया में सरयू और राप्ती नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दियारा क्षेत्र के आठ टोले पानी से घिर गए हैं जिससे लगभग 150 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। विशुनपुर देवार-नूरूल्लाह पुर तटबंध की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे घिरे टोलों के लिए अभी तक नावों का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

जागरण संवाददाता, बरहज। जनपद में बाढ़ की स्थिति दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। दियारा क्षेत्र के आठ टोले बाढ़ के पानी से घिर गए है।
विशुनपुर देवार-नूरूल्लाह पुर तटबंध की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। करीब 150 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी से घिरे गांव में रहने लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर शुक्रवार को शाम पांच बजे सरयू 67.45 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 95 सेमी अधिक है। बढ़ते जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोगों में भय है।
कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। परसिया देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध पर नदी की लहरें तेजी बढ़ रही है। नदी के जल स्तर बढ़ने से विशुनपुर देवार का कतलहिया, आदित्य का टोला, नई बस्ती, चौहान टोला, स्कूल टोला परसिया देवार का दसरसरिया टोला, राजभर आदि टोला पानी से घिर गए है।
उधर, राप्ती नदी का भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। पानी से मैरुंड भदिला प्रथम गांव में हालात गंभीर होते जा रहे है। विशुनपुर देवार के घिरे टोलों के लिए अभी तक नाव का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि छह टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नाव नहीं चलने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गई है।
यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।