विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chitrakoot News: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मुहर्रम के जुलूस से ले गई थी पुलिस;

Published: Mon, 15 Jul 2024 01:40 PM (IST)

यूपी के च‍ित्रकूट में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में म‍िला। पुल‍िस युवक को रविवार ...और पढ़ें

युवक की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में मौत।- सांके‍त‍िक तस्‍वीर
युवक की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में मौत।- सांके‍त‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. युवक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
  2. मानिकपुर कस्बे में लगाया जाम व बाजार बंद

जागरण संवाददाता, च‍ित्रकूट। मानिकपुर कस्बे से 10 किलोमीटर दूर पनहाई स्टेशन के पास युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक किनारे मिला है। पुल‍िस युवक को रविवार की रात में मुहर्रम जुलूस से ले गई थी। वह शराब के नशे में ढोल बजा रहा था। हालांकि, रात में ही उसको पुलिस ने किसी की सिफारिश में छोड़ दिया था। युवक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए पर‍िजनों ने सड़क जामकर हंगामा क‍िया। मानिकपुर बाजार बंद कर द‍िया गया है। 

थाना मानिकपुर के आर्यनगर निवासी नत्थू रायकवार के 25 वर्षीय पुत्र अंशू रविवार की रात में मुहर्रम जुलूस में गया था। बताते हैं कि उसने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में ढोल बजा रहा था। कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत ताजियादारों ने पुलिस से की थी।

रेलवे ट्रैक के क‍िनारे म‍िला शव 

मौके पर मौजूद पुलिस उसको पकड़ कर थाने ले गई थी। इसके बाद वह लौटा नहीं था और आधी रात के बाद उसका शव पहनाई रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला था। भाई दिलीप का आरोप है कि अंशू की हत्‍या कर ट्रैक में फेंका गया है। जिस समय शव मिला शरीर मपर एक भी कपड़ा नहीं था। उनका परिवार आरोपितों सहित पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

बाजार क‍िया गया बंद

मानिकपुर का पूरा बाजार बंद कर द‍िया गया। कस्बे के अंदर सड़क जाम किए लोगों को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी व एसडीएम पंकज वर्मा ने समझाया। फिलहाल पुलिस ने शव रात में ही पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: UP Crime News: पति ने पत्नी की हत्‍या के बाद क‍िया सुसाइड, र‍िश्‍तेदारों को Video भेज बताई वजह

यह भी पढ़ें: Maharajganj Double Murder: पत्नी और 8 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, खून से लथपथ मिले शव; हत्यारे की तलाश में पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।