विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजात को मां ने ट्यूबवेल पर छोड़ा, अस्पताल में भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 06:19 PM (IST)

चित्रकूट पहाड़ी क्षेत्र में मां ने अपने

नवजात को मां ने ट्यूबवेल पर छोड़ा, अस्पताल में भर्ती
नवजात को मां ने ट्यूबवेल पर छोड़ा, अस्पताल में भर्ती

नवजात को मां ने ट्यूबवेल पर छोड़ा, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पहाड़ी क्षेत्र में मां ने अपने नवजात बेटी को ट्यूबवेल में बेसहारा छोड़ दिया। बच्ची को ट्यूबवेल मालिक ने देखा तो चाइल्ड लाइन व पुलिस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मां व पिता की तलाश कर रही है।

चाइल्ड लाइन चित्रकूट सर्वोदय सेवा आश्रम के केंद्र समन्वयक विशेष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी के बछरन में इंद्रजीत सिंह के खेत में स्थित बोरवेल के पास बच्ची मिली थी। थाना पहाड़ी के एसआइ दिनेश कुमार पांडेय के सहयोग से टीम मेंबर दीपा शुक्ला ने बच्ची को प्राप्त किया और बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार को प्रातः पांच बजे वह दैनिक क्रिया के लिए अपने ट्यूबवेल आए थे तभी बच्ची मिली। उसके शरीर पर चीटियां चल रही थी और बेहोशी की हालत में थी। उनकी पत्नी ने बच्ची को दूध पानी मिलाकर पिलाया तो बच्ची को होश आया। अब बच्ची स्वस्थ है।

मऊ में मिला विक्षिप्त बालक

चाइल्ड लाइन समन्वयक ने बताया कि मऊ थाना छिवलहा में एक मानसिक विक्षिप्त बालक मिला है। काउंसलर नीलू देवी व रामचंद्र ने उसे बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड लाइन में रखा है। यह बच्चा अपना नाम नही बता पा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।