दीपावली मेले के लिए चित्रकूट में छह दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध, जानें डायवर्जन रूट
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।
HighLights
चित्रकूट में दीपावली मेले हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
6 से 11 नवंबर तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री
प्रयागराज, बांदा, सतना से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर को जाम से बचाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। छह नवंबर से छह दिन तक कर्वी नगर और मेला क्षेत्र में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।
प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और मध्य प्रदेश के सतना की ओर से आने वाले मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यह व्यवस्था सात प्रमुख मार्गों पर लागू होगी। इनमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से रेहुटिया तक प्रयागराज रोड, लोढ़वारा मोड़ से धनुष चौराहा होते हुए देवांगना घाटी तक, बेड़ी पुलिया से निर्मोही अखाड़ा तक और भरतकूप से रामशैय्या, संग्रामपुर, खोही होते हुए यूपी-एमपी सीमा तक के मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा शिवरामपुर से चितरागोकुलपुर, लैना बाबा से संग्रामपुर और चितरागोकुलपुर से यार्डलैंड स्कूल सीमा तक भी मालवाहकों का प्रवेश बंद रहेगा।
इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
- प्रयागराज की ओर से : बोड़ी पोखरी से सरैया, मानिकपुर तिराहा, मारकुंडी होते हुए सतना। बांदा के लिए राजापुर-सरधुवा-कमासिन-बबेरू मार्ग तथा कौशांबी के लिए राजापुर मार्ग।
- कौशांबी की ओर से : राजापुर से बोड़ी पोखरी, सरैया और मानिकपुर होते हुए सतना। बांदा के लिए सरधुवा-कमासिन-बबेरू या पहाड़ी-ओरन-बिसंडा मार्ग।
- बांदा की ओर से : भरतकूप जीरो प्वाइंट से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, बदौसा, ओरन, बिसंडा, पहाड़ी और राजापुर होकर कौशांबी, प्रयागराज अथवा सतना की ओर।
- सतना-मारकुंडी की ओर से: मानिकपुर, सरैया तिराहा और बोड़ी पोखरी होकर प्रयागराज, राजापुर, बांदा या कौशांबी की ओर।/B
- सतना-सोनेपुर रोड की ओर से: हनुमान धारा, रजौला, बड़ी पाटिन, मारकुंडी, मानिकपुर और सरैया होकर प्रयागराज या कौशांबी। बांदा के लिए पिंडरा-बरौंधा-ललितपुर-कलिंजर मार्ग।
हल्के वाहनों के लिए अलग रास्ता
बेड़ी पुलिया से जानकीकुंड और सतना जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया हल्के वाहन मंदाकिनी नदी पुल, धनुष चौराहा, एलआईसी तिराहा और सोनेपुर रोड से जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक, धार्मिक और अन्य आयोजनों के कारण नो-एंट्री के समय में बदलाव होने पर सूचना बैरियरों पर दी जाएगी।