Chitrakoot में ग्राम प्रधान फूफा के घर आए किशोर की कमरे में गोली मारकर हत्या, माथे में सटाकर मारा
चित्रकूट के समेरिया चरणदासी में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अशोक पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र रवि पांडेय की ग्राम प्रधान के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रवि अपने फुफेरे भाई के साथ कमरे में था तभी गोली चली। रवि के माथे में गोली लगी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना देरी से दी गई।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। चित्रकूट में हत्या का मामला सामने आया है। थाना बहिलपुरवा के समेरिया चरणदासी में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के मैनहाई निवासी अशोक पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र रवि पांडेय की ग्राम प्रधान (फूफा) के घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह अपने हमजोली फुफेरे भाई के साथ कमरे था। तभी गोली चलने की आवाज हुई। लोग अंदर पहुंचे, रवि के माथे में गोली लगी थी और वह लहूलुहान जमीन में पड़ा था।
स्वजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो गई थी। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है लेकिन ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना साढ़े 11 बजे दी। जिस पर एसपी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि रवि जल विहार कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वह रात में अपने बुआ के घर में ही रुका हुआ था। एसपी के मुताबिक रवि को काफी पास से गोली मारी गई है। खून व मांस के निशान कमरे की छत में भी लगे मिले है। ग्राम प्रधान का बेटा अभी काफी डरा है उसको सामान्य होने पर पूरी घटना का पता चलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।