चित्रकूट में दिल दहलाने वाली घटना, ग्रामीण ने खुद को लगाई आग, जलकर मौत
चित्रकूट के ओरा गांव में 55 वर्षीय सुरजभान मिश्रा ने अपने घर में खुद को आग लगा ली। इस घटना ...और पढ़ें

HighLights
चित्रकूट के ओरा गांव में दुखद आत्मदाह की घटना
55 वर्षीय सुरजभान मिश्रा की आग से मौत
आग लगने से घर और गृहस्थी का सामान खाक
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। थाना क्षेत्र के ओरा गांव में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना हुई। 55 वर्षीय सुरजभान मिश्रा ने घर के कमरे में खुद पर आग लगा ली। कुछ ही देर में लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाया, तब तक उसकी जलकर मौत हो चुकी थी। आग से घर व गृहस्थी का सामान खाक हो गया।
ओरा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि छोटे भाई सुरजभान की पत्नी की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वह दो नाबालिग बेटों शिवम व सत्यम की परवरिश कर रहा था। घटना के समय दोनों बच्चे घर में नहीं थे। शिवम चित्रकूट में एक आश्रम में रहता है और कक्षा आठ का छात्र सत्यम पिता के साथ रहता है।
स्वजनों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार वह खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे। उन्हें समझाया जाता था और दवा भी कराई जाती थी। मृतक चार भाइयों में से था, दो की पहले मौत हो चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक निशीकांत राय ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है, जांच की जा रही है। उनका खेती से भरण पोषण होता था। उनके भाई के स्वजन ही उनका खाना आदि बनाकर देते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।