अब तो सकलडीहा बने टाउन एरिया
जासं, सकलडीहा(चंदौली): प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर दस हजार से अधिक
जासं, सकलडीहा(चंदौली): प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर दस हजार से अधिक आबादी वाले इलाके को टाउन एरिया घोषित करने का आदेश पारित किया है। सकलडीहा कस्बा समेत आसपास के गांवों की आबादी इन मानकों को कब का पूरा कर चुकी है। यहां की जनसंख्या 22 हजार के पार हो चुकी है। एक दर्जन से अधिक सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय संचालित हैं। प्रक्रिया भी शुरू हुई लेकिन सरकारी अमले की सुस्त चाल से यहां के बा¨शदे अपने हक से अभी तक वंचित हैं।
एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन दो-तीन हजार से अधिक लोग कस्बे में अपने दैनिक कार्यों से आते-जाते हैं। सकलडीहा कस्बा को टाउन एरिया का दर्जा नहीं देने से यहां का विकास अवरुद्ध हो गया है। सरकार के मानक में आसपास के गांवों को जोड़कर टाउन एरिया बनाने का प्रावधान शामिल है। ऐसे में सकलडीहा कस्बा टाउन एरिया बनाने के मानकों को पूरा कर रहा है। यहां तहसील व ब्लॉक कार्यालय सहित सीओ कार्यालय व कोतवाली है। सकलडीहा इंटर व पीजी कालेज है। पोस्ट आफिस, पशु अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी है। यूनियन बैंक, एसबीआइ व बैंक आफ बड़ौदा सहित तमाम राष्ट्रीकृत बैंक संचालित हैं। कृषि सामानों व ऑटोमोबाइल सेक्टर के मामले में बड़ी-बड़ी एजेन्सियां खुली हैं। यहां एक सिनेमा हाल, जो सरकारी मदद के अभाव में बंद पड़ा है। यदि यहां की जनसंख्या की बात करें तो मात्र सकलडीहा कस्बा, टिमिलपुरा, सिरहूपुर, बलारपुर, इटवां, तेन्दुई, नागेपुर गांव सभा की जनसंख्या कुल 10537 हो गयी है। जिससे टाउन एरिया बनाने के मानक पूर्ण हो रहे हैं। ये सभी गांव सकलडीहा कस्बा के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा हरिहरपुर, ताजपुर व दुर्गापुर गांव की आबादी करीब 5601 पहुंच गई है। ओड़ौली, पदुमनाथपुर तथा तेनुवट की जनसंख्या कुल 6204 है। इस प्रकार कुल मिलाकर जनसंख्या 22000 के पार पहुंच गई है। इस जनसंख्या पर सकलडीहा को अविलंब टाउन एरिया घोषित कर दिया जाना चाहिए।
सकलडीहा कस्बा के आसपास गांवों की जनसंख्या: दुर्गापुर 1060,ताजपुर 3809,हरिहरपुर 642,सरेहुआ कलां 1179,तेन्दुई 2119,इटवा 1786, नागेपुर 2431,बलारपुर 1356, टिमिलपुरा 1666,पदुमनाथपुर 1853,औड़ौली 1332 व तेनुवट 3019 यानि कुल जनसंख्या 22252 है। स्वार्थवश टाउन एरिया का विरोध :
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप ¨सह मुन्ना व अजीत पाठक ने कहा कि सकलडीहा को अविलंब टाउन एरिया घोषित कर दिया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार इसमें लापरवाही बरतेगी तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। पूर्वांचल जनसंघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल ने सकलडीहा को टाउन एरिया घोषित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान अपने निजी स्वार्थ के लिए टाउन एरिया का विरोध कर रहें है। सपा के वरिष्ठ नेता सेचन ¨सह यादव ने बताया कि टाउन एरिया बनने के बाद लोगों को ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाजपा नेता सपा की सरकार में टाउन एरिया बनाने की वकालत करते थे, उनकी चुप्पी समझ के परे है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।