Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण अधर में

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:38 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) वर्षो की मांग के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बन रहे फ

    Hero Image
    सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण अधर में

    जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : वर्षो की मांग के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बन रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आधर में लटक गया है। पूर्व में स्थान के चयन को लेकर हुई खींचतान के बाद पिलर खड़े कर कार्य की इतिश्री कर ली गई। जबकि फुट ओवरब्रिज न होने से प्लेटफॉर्म पार करते समय दुर्घटना की संभावना प्रबल रहती है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो चैनल की आपूर्ति न होने से निर्माण कार्य अधूरा में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक व आध्यात्मिक इतिहास पुराना है। स्वतंत्रता आंदोलन के साक्षी रहे स्टेशन की एक ओर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर है तो दूसरी ओर औघड़ संत डंगरिया सरकार का आश्रम। आम दिनों में भी स्टेशन पर राहगीरों की भीड़ रहती है। शिवरात्रि व गुरु पूर्णिमा को यह तादाद और बढ़ जाती है। स्टेशन पर सुविधाओं का सर्वथा अभाव है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज न होने से लोग पटरियां पार करते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोग वर्षों से स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मांग करते आ रहे हैं। तत्कालीन रेल मंत्री मनोज सिन्हा व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से डेढ़ वर्ष पूर्व तीन करोड़ की लागत से ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। विभागीय अभियंताओं की देखरेख में कार्य आरंभ हुआ, लेकिन सतह से तीन फीट ऊंचा पिलर खड़ा कर कार्य बंद हो गया। उपेक्षा के चलते निर्माणाधीन पिलर भी झाड़-झंखाड़ से पट गए हैं। निर्माण अधर में लटकने से लोगों में मायूसी है। स्टेशन मास्टर नवल किशोर ने काम बंद होने के सवाल पर अनभिज्ञता जताई। ठेकेदार के प्रतिनिधि रोहित यादव ने बताया कि पटना से 40 एमएम के चैनल की आपूर्ति न होने से विवश होकर कार्य रोकना पड़ा है। चैनल मिलते ही कार्य आरंभ हो जाएगा।