Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: यहां दो दिनों तक बारिश के आसार, बदलने वाला है यूपी का मौसम; बरसात के बाद दिखेंगे ये बदलाव

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 04:40 PM (IST)

    Bulandshahr Weather Update बुलंदशहर में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है जिससे शुक्रवार और शनिवार को बारिश की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद होगी लेकिन सरसों आलू और मटर को नुकसान हो सकता है। ठंड बढ़ने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    अब दो दिनों तक बरसात होने के प्रबल आसार - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मौसम के बदलते मिजाज के चलते अब पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने वाला है। दो दिनों तक बरसात होने के आसार बनने लगे हैं। इससे गलन भरी सर्दी का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, तीन दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर जिले पर देखा गया। बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, हवा की गति बढ़ते ही जिले पर मंडरा रहे बरसात के बादल आगे बढ़ गए और मौसम शुष्क होने लगा। बादलों के पीछे छिपे सूर्यदेव नजर आने लगे और धूप खिलने लगी। इससे गिरता तापमान ऊपर आने लगा। गुरुवार को भी धूप निकलने के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन ठंड का असर बना रहा।

    अधिकतम तापमान जहां 23 डिग्री सेल्सियस पर थमा रहा। जबकि तापमान चार डिग्री उछाल के साथ सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।  हालांकि मौसम फिर से करवट बदल रहा है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर बरसात होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

    तापमान भी ऊपर चढ़ने की रहेगी संभावना

    केवीके मौसम विज्ञानी डा. विवेकराज के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दिनों बूंदाबांदी के बादल बने थे। इसके बाद मौसम शुष्क होकर धूप का असर बना रहा। अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ यू-टर्न ले रहा है। यह फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है।

    गुरुवार देर रात से इसका असर दिखने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को बरसात होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार रहेंगे।

    सावधानी बरतने की जरूरत

    गलन भरी सर्दी का असर बने रहने की संभावना भी रहेगी। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। गेहूं के लिए बरसात फायदेमंद मौसम विज्ञानी का कहना है कि बदलते मौसम का असर फसलों पर भी पड़ेगा। गेहूं की फसल के लिए बरसात फायदेमंद रहेगी। जबकि सरसों, आलू, मटर की फसल को नुकसान होगा। इसलिए किसानों को भी सचेत रहना होगा।

    ये भी पढे़ं - 

    नए साल पर रेस्टोरेंट-होटल जाने से पहले चेक कर लें ये बातें, वरना पुलिस से हो सकता है सामना!